CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Politics 2025 : राज्योत्सव में खर्च हो रहे करोड़ों रुपये, पर आम जनता को नहीं मिल रही सुविधा

Chhattisgarh Politics 2025 : राज्योत्सव में खर्च हो रहे करोड़ों रुपये, पर आम जनता को नहीं मिल रही सुविधा

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Chhattisgarh Politics 2025
Chhattisgarh Politics 2025

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार (Chhattisgarh Politics 2025) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्योत्सव के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन यह आयोजन आम जनता की पहुंच से बाहर रहा। उन्होंने कहा कि राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में न तो परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की गई, न ही पानी, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

Contents
  • 15.5 लाख हस्ताक्षर फार्म AICC को भेजे जाएंगे
  • किसानों के ऑफलाइन पंजीयन की मांग
  • मुख्यमंत्री के क्षेत्र में धान खरीदी घोटाले का आरोप

दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में कहा “सरकार ने राज्योत्सव को जनता के उत्सव की बजाय खर्च और भ्रष्टाचार का प्रतीक बना दिया है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए बसें तक नहीं हैं, और जो पहुंच भी गए, वे सरकारी बदइंतजामी के शिकार हो गए।” उन्होंने दावा किया कि कई जिलों में भी कार्यक्रमों में यही अव्यवस्था रही। बेमेतरा में स्थिति इतनी खराब रही कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विधायक ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

15.5 लाख हस्ताक्षर फार्म AICC को भेजे जाएंगे

दीपक बैज ने आगे बताया कि कांग्रेस (Chhattisgarh Politics 2025) ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में भी व्यापक जनभागीदारी हुई। हमने रायगढ़ से लेकर भिलाई तक पदयात्रा, मोटरसाइकिल रैली और जनसभाएं कीं। अब तक 15.5 लाख हस्ताक्षर फार्म भरवाकर AICC को भेजे जा रहे हैं, बैज ने कहा। उन्होंने जोड़ा कि इन हस्ताक्षर फार्मों को चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा ताकि “जनता की आवाज़ सीधे वहां तक पहुंचे।”

किसानों के ऑफलाइन पंजीयन की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एग्री स्टैक पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कतों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 6 से 7 लाख किसान अब तक पंजीयन से वंचित हैं क्योंकि ऑनलाइन सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा। बैज ने कहा हम लगातार मांग कर रहे हैं कि सोसायटी स्तर पर किसानों के लिए ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था की जाए। अब तो भाजपा किसान मोर्चा भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुका है, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में धान खरीदी घोटाले का आरोप

दीपक बैज ने मुख्यमंत्री (Chhattisgarh Politics 2025) के गृह जिले जशपुर में धान खरीदी घोटाले का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि फरसाबहार जनपद पंचायत के चार केंद्र गडियाडीह, कोनपारा, तपकरा और समडमा में “कागजों पर खरीदी और करोड़ों की हेराफेरी” की गई। इन चार केंद्रों में ही लगभग 15 करोड़ रुपये का धान शार्टेज मिला है।

जब चार केंद्रों में इतना घोटाला है, तो पूरे प्रदेश के 2739 केंद्रों में यह आंकड़ा हजारों करोड़ तक पहुंच सकता है, उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लकड़ा और नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने प्रमाणों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घोटाले का खुलासा किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार ने एक सत्यापन कमेटी बना दी, पर रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई।

भूख हड़ताल पर बैठी तहसीलदार की पत्नी, बोली- 48 घंटे में घर नहीं मिला तो देह त्याग दूंगी, जिम्मेदार होंगे सास-ससुर और प्रशासन
Mega Health Camp Raipur 2025: राजधानी में स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा जनकल्याण आयोजन
65 लाख की स्कूल बिल्डिंग बन गई खंडहर: सरपंच पति घर ले गया खिड़की-दरवाजे, टाइल्स; प्रिंसिपल सस्पेंड, पर FIR नहीं!
BJP Worker Murder : बीजापुर में नक्सलियों की कायराना वारदात, भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की गला घोंटकर हत्या – शव के पास मिला पर्चा
Rural Bus Scheme Chhattisgarh : अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभ, 250 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी बस सेवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajpal Yadav Visits Maa Purnagiri Dham : देश की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

Rajpal Yadav Visits Maa Purnagiri Dham

Raipur Pandri Encroachment Drive : पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी

Raipur Pandri Encroachment Drive

Chhattisgarh Single Use Plastic Ban : हाईकोर्ट सख्त, अब खुद करेगा मॉनिटरिंग

Chhattisgarh Single Use Plastic Ban

Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की ‘श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा

Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur

Man returned home after 100 days : सोशल मीडिया से हुई पहचान, राजस्थान से रायगढ़ पहुंचा

Man returned home after 100 days.

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?