CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “चिट्ठी साजन को दे आ…..आईला कबूतर तो उड़ा ही नहीं….‼️” 🛑 सफेद कबूतर बना SP-कलेक्टर के बीच तल्खी की वजह 🛑 स्वतंत्रता दिवस की घटना पर SP ने पत्र लिखकर करी जांच की मांग……..”उड़ाने के लिए दिया गया था बीमार कबूतर….❓”

“चिट्ठी साजन को दे आ…..आईला कबूतर तो उड़ा ही नहीं….‼️” 🛑 सफेद कबूतर बना SP-कलेक्टर के बीच तल्खी की वजह 🛑 स्वतंत्रता दिवस की घटना पर SP ने पत्र लिखकर करी जांच की मांग……..”उड़ाने के लिए दिया गया था बीमार कबूतर….❓”

By Newsdesk Admin
21/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक गजब का वाकिया हुआ। मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर और एसपी को परंपरा के तहत कबूतर उड़ाने के लिए दिया गया। पूर्व मंत्री पुन्नूराम मोहले समारोह के चीफ गेस्ट थे। मोहले और कलेक्टर का कबूतर आसमान में उड़ गया। मगर एसपी ने जैसे ही कबूतर को उड़ाया वह हाथ से छूटकर मंच से नीचे गिर गया। बताते हैं, कुछ देर फड़फड़ाने के बाद उसकी मौत हो गई।

जी हां, ये “पंचायत” वेब सीरीज की कहानी तो बिल्कुल नहीं है। SP के हाथ से कबूतर गिरने का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया में कमेंट्स की झड़ी लग गई। कोई लिख रहा, SP साहेब को कबूतर को जोर से दबाना नहीं चाहिए था, तो कोई पूछ रहा एसपी को बीमार कबूतर क्यों थमा दिया गया..?

उधर, कबूतर एपिसोड में नाटकीय मोड़ तब आया जब एसपी ने कलेक्टर को पत्र लिख घटना की जांच की मांग कर डाली। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 15 अगस्त जैसे कार्यक्रम की संजीदगी से तैयारी की जाती है। जिम्मेदार लोगों की ड्यूटी लगाई जाती है। बावजूद इसके बीमार कबूतर मुझे उड़ाने के लिए दिया गया? इसकी जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर मुख्य अतिथि के हाथों से कबूतर गिरने की घटना हुई होती तो बवाल मच जाता, इसलिए इसकी जांच आवश्यक है। एसपी के पत्र से प्रतीत हो रहा कि वे इस घटना से बेहद आहत हैं। हालांकि, कलेक्टर ने ऐसे किसी पत्र से इंकार किया मगर बाद में माना कि एसपी का पत्र मुझे मिला है…इसकी जांच की जा रही है। कलेक्टर राहुल देव ने इस पूरे मसले पर जांच हेतु पशु चिकित्सा विभाग को आदेशित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ।

Padma Awards : अजित कुमार से लेकर अनंत नाग तक पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हुए ये कलाकार, यहां देखें पूरी लिस्ट
Ancient Manuscript Discovery : छत्तीसगढ़ में मिला 375 साल पुराना ज्ञान का खजाना, 38 दुर्लभ पांडुलिपियों ने खोले इतिहास के नए द्वार
Stabbing at a government function : सरपंच पर हमला, मौके पर मचा हड़कंप
Illegal Plotting Action: धमतरी में सरकारी जमीन पर बनी सड़क पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त
Teacher Suspension Chhattisgarh : पाटन ब्लॉक के दो शिक्षक गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आवासीय विद्यालय (Eklavya School Surguja)  में पढ़ने वाली…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ…

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?