CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती ठाकुर ने रायपुर में अधिकारियों की ली बैठक, महतारी वंदन, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बाल संरक्षण, आंगनबाड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर की हुई समीक्षा

CG News : केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती ठाकुर ने रायपुर में अधिकारियों की ली बैठक, महतारी वंदन, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बाल संरक्षण, आंगनबाड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर की हुई समीक्षा

By Newsdesk Admin
27/07/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज रायपुर पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने नया रायपुर स्थित विश्राम गृह में महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और उनके प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान, श्रीमती ठाकुर ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति का नियमित निरीक्षण करें और महिलाओं और बच्चों की बेहतरी के लिए हरसंभव मदद करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश का भविष्य बच्चों और महिलाओं के हाथ में है, और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमें प्रतिबद्ध रहना होगा।

बैठक में महतारी वंदन योजना, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बाल संरक्षण योजना, आंगनवाड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, और सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई। श्रीमती ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं और उन्हें योजना के लाभ से अवगत कराएं।

इस अवसर पर सचिव एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने राज्य में महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और उनकी अद्यतन प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संचालक, महिला एवं बाल विकास तुलिका प्रजापति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Unified Emergency Number 112 : देशभर में एक होगा इमरजेंसी नंबर
Meta’s big bet to compete with Snapchat : Instagram पर शुरू हुई “इंस्टैंट्स” सर्विस
CG Rajbhasha Commission Appointment: प्रभात मिश्रा को सौंपी गई छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की कमान
President announced executive committee : जिलाध्यक्ष ने घोषित की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी, देखिए सूची
खौफनाक कांड…! 10 साल की बच्ची से ऑटो रिक्शा चालक ने किया रेप, गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Air India Flight
Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में…

Raipur Job Fair
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने…

Bhilai News
Bhilai News : सुपेला से सूर्या मॉल तक चला बड़ा अभियान, सड़क से हटे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और होर्डिंग पर कार्रवाई

भिलाई में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के…

GPM News
GPM News : कुड़कई–बरघाट सड़क को मिली नई उम्मीद, मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रखी बड़ी मांग

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले की बहुप्रतीक्षित कुड़कई–बरघाट सड़क को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?