CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Rescue Operation : चार हाथी कुएं में गिरे, घंटों मशक्कत के बाद 3 निकाले गए बाहर, एक का रेस्क्यू जारी

Elephant Rescue Operation : चार हाथी कुएं में गिरे, घंटों मशक्कत के बाद 3 निकाले गए बाहर, एक का रेस्क्यू जारी

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Elephant Rescue Operation
Elephant Rescue Operation

सीजी भास्कर, 4 नवंबर। बलौदाबाजार जिले के बार नवापारा मुख्यालय क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम हरदी में सोमवार की देर रात चार जंगली हाथी खेत के खुले कुएं में गिर गए। इनमें एक शावक भी शामिल था। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को निकालने के लिए तत्काल बचाव अभियान (Elephant Rescue Operation) शुरू किया।

Contents
  • कुएं के पास अफरातफरी, घंटों चला रेस्क्यू
  • अब खेतों में उतरने से डर लगने लगा

सुबह सात बजे से शुरू हुए अभियान में दो जेसीबी मशीनों की मदद से कुएं के किनारे मिट्टी काटी गई, ताकि हाथियों को बाहर निकलने का रास्ता मिल सके। तीन हाथियों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक हाथी अभी भी कुएं में फंसा हुआ है। अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और चौथे हाथी को निकालने की कोशिशें जारी हैं।

बार क्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल प्रसाद वर्मा ने बताया कि खेत में बना कुआं बिना जगत का था। देर रात हाथियों का झुंड खेतों में घूमते हुए अचानक उसमें जा गिरा। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों और अंधेरे के बावजूद टीम ने लगातार मेहनत की और तीन हाथियों को लगभग साढ़े तीन घंटे में बाहर निकाला। यह बचाव अभियान (Elephant Rescue Operation) बेहद जोखिम भरा था क्योंकि कुएं की गहराई और मिट्टी की फिसलन से हर कदम पर खतरा था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात में जब तेज़ आवाज़ आई, तो वे मौके पर पहुंचे और कुएं में गिरे हाथियों को देखा। इसके बाद गांव वालों ने मिलकर वन विभाग को खबर दी। सुबह होते ही पूरी टीम जुट गई और आसपास के ग्रामीण भी मदद में लग गए।

बीते 15 से 20 दिनों से हाथियों का यह दल बार नवापारा क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। दीपावली के दिन इसी दल ने हरदी गांव में एक वृद्ध किसान कनकु राम को कुचलकर मार डाला था। बार-बार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने बताया कि फिलहाल सभी हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें जंगल की ओर छोड़ने की योजना है और इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Elephant Rescue Operation) जारी रहेगा।

कुएं के पास अफरातफरी, घंटों चला रेस्क्यू

सुबह सात बजे जैसे ही ऑपरेशन शुरू हुआ, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन अमले ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र को घेर लिया। दो जेसीबी मशीनें लगातार मिट्टी काटती रहीं और तीन हाथियों को बाहर निकालने में सफलता मिली।

अब खेतों में उतरने से डर लगने लगा

हरदी और आसपास के गांवों में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसानों का कहना है कि अब रात में खेतों में फसल की रखवाली करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।

Transfer Breaking: 121 पटवारियों का बड़ा तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश – देखें पूरी लिस्ट
Liquor Scam Case CG : हाईकोर्ट से राहत नहीं, शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया जेल रवाना
बस्तर में इतिहास रचाया: पहली बार SZCM कैडर के बड़े नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…
Mahtari Vandan Yojana 18th Installment : महतारी वंदन योजना का बड़ा ट्रांसफर, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिले 647 करोड़ रुपए
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी:जशपुर में आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?