CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Rehabilitation Program : नई राह…! माओवादी वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म, नई जिंदगी की शुरुआत

Maoist Rehabilitation Program : नई राह…! माओवादी वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म, नई जिंदगी की शुरुआत

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Maoist Rehabilitation Program
Maoist Rehabilitation Program

सीजी भास्कर, 4 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माओवादियों ने जब आत्मसमर्पण किया, तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सरकार ने भी इन आत्मसमर्पित माओवादियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए। जगदलपुर के निकट आड़ावाल में लाइवलीहुड कॉलेज में इन 30 आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास कार्ययोजना (Maoist Rehabilitation Program) के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत गेस्ट सर्विस एसोसिएट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल न केवल इन पूर्व माओवादी सदस्यों को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि बस्तर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास भी कर रही है।

प्रशिक्षण का सफर, बंदूक से ग्राहक सेवा तक

ये 30 आत्म समर्पित माओवादी जो कभी घने जंगलों में हिंसा के रास्ते पर थे, आज लाइवलीहुड कॉलेज के कैंपस में ग्राहक संवाद, होटल मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स सीख रहे हैं। करीब 3 महीने के इस कोर्स में उन्हें होटल इंडस्ट्री की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि वे बस्तर के होमस्टे, रिसॉर्ट्स और टूरिस्ट स्पॉट्स में आत्मविश्वास से काम कर सकें। एक पूर्व माओवादी रामू (परिवर्तित नाम) ने भावुक होकर कहा कि बस्तर के जंगल में हिंसा की जिंदगी ने सिर्फ दर्द दिया, अब लाइवलीहुड कॉलेज में सीखकर लगता है, असली आजादी यहीं है। अब स्वयं मेहनत कर घर-परिवार को खुशहाल बनाएंगे। इस तरह (Maoist Rehabilitation Program) इन युवाओं के जीवन में नई दिशा ला रहा है।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अमल से अब तक हजारों युवा सशक्त हो चुके हैं। बीजापुर जैसे संवेदनशील इलाकों में यह पुनर्वास का सुनहरा मॉडल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल (Maoist Rehabilitation Program) के ज़रिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई कहानी लिख रही है। नक्सल-मुक्त बस्तर की दिशा में यह कदम मील का पत्थर है, जहां हिंसा की जगह विकास और रोजगार की कहानी लिखी जा रही है।

“कलेक्टर सर, मेरे अधिकारी SP हैं, मैं केवल उन्ही को रिपोर्ट करता हूं” ……. छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार मारपीट की घटना ने पकड़ा तुल, प्रशासनिक संघ ने कलेक्टर से की शिकायत
Sweet Revolution : मीठी क्रांति से बदल रहा प्रदेश के किसानों का भाग्य
Women Welfare Schemes CG : महिला केंद्रित नीतियों से छत्तीसगढ़ बना विकास का मॉडल, दो साल में दिखा बड़ा बदलाव
Surajpur Boat Accident Three Missing : बांध में पलटी नौ लोगों से भरी नाव
भिलाई में BLO से दुर्व्यवहार करने वाला युवक गिरफ्तार, विडियो में बताया था गलत पता, सुपेला से पकड़ भेजा गया जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Police Action : 40 दिन की लापरवाही पर गिरी गाज, दो TI पर जुर्माना
Durg Police Action : 40 दिन की लापरवाही पर गिरी गाज, दो TI पर जुर्माना

दुर्ग पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और सरकारी कार्यों…

Monsoon in Bastar : 9 घंटे में 70.8 मिमी बारिश, चित्रकोट जलप्रपात में बढ़ा जलप्रवाह
Monsoon in Bastar : 9 घंटे में 70.8 मिमी बारिश, चित्रकोट जलप्रपात में बढ़ा जलप्रवाह

बस्तर संभाग में मानसून (Monsoon in Bastar) ने…

CGPSC Scam : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी आज कोर्ट में पेश, ED दोबारा रिमांड मांग सकती है
CGPSC Scam : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी आज कोर्ट में पेश, ED दोबारा रिमांड मांग सकती है

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Scam) भर्ती घोटाले…

Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद
Weather Alert : देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

देशभर में मानसून (Weather Alert) एक बार फिर…

Commonwealth Games 2026 : दिलीप गावित का गोल्डन रिकॉर्ड, मुरली का सिल्वर जंप, भारत की मेडल रेस हुई तेज
Commonwealth Games 2026 : दिलीप गावित का गोल्डन रिकॉर्ड, मुरली का सिल्वर जंप, भारत की मेडल रेस हुई तेज

राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) में भारत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?