CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Kisan Samman Nidhi : ईमानदारी की मिसाल – 250 किसानों और 310 मृतकों के स्वजन ने खुद लौटाए पीएम किसान सम्मान निधि के ₹15 लाख

PM Kisan Samman Nidhi : ईमानदारी की मिसाल – 250 किसानों और 310 मृतकों के स्वजन ने खुद लौटाए पीएम किसान सम्मान निधि के ₹15 लाख

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
PM Kisan Samman Nidhi
PM Kisan Samman Nidhi

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। आज के दौर में जहां योजनाओं में फर्जीवाड़े और झूठे लाभार्थी बनकर सरकारी राशि हड़पने (PM Kisan Samman Nidhi) की खबरें आम होती जा रही हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के 560 किसानों ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा बन सकती है। इन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिले करीब ₹15 लाख रुपये स्वेच्छा से वापस कर दिए।

Contents
  • किसानों ने कहा — “अब जरूरत नहीं, इसलिए लौटाया पैसा”
  • स्वजनों ने भी निभाई जिम्मेदारी
  • विभाग ने की पहल की सराहना
  • योजना से जुड़ी मुख्य बातें

इनमें से 250 किसानों ने खुद आगे बढ़कर कहा कि अब वे आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते। वहीं, 310 किसानों की मृत्यु के बाद उनके स्वजनों ने सरकार की राशि लौटाते हुए ईमानदारी की मिसाल कायम की।

किसानों ने कहा — “अब जरूरत नहीं, इसलिए लौटाया पैसा”

अमरोहा के रजबपुर निवासी सेवाराम की सालाना खेती से तीन–चार लाख रुपये की आमदनी थी। लेकिन जब उन्होंने साथ ही कपड़ों की दुकान (PM Kisan Samman Nidhi) शुरू की, तो उनकी आय पांच लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई। उन्होंने स्वयं कृषि विभाग जाकर आवेदन दिया कि उन्हें अब सम्मान निधि की जरूरत नहीं है, और दो किस्तें वापस कर दीं।

इसी तरह हसनपुर के जीत सिंह के पिता की मृत्यु के बाद जब जमीन उनके नाम हुई, तो वे पात्र किसान बने और उन्हें योजना का लाभ मिलने लगा। मगर, जुलाई में अर्द्धसैनिक बल में नौकरी लगने के बाद उन्होंने भी विभाग को सूचना दी और दो किस्तें वापस कर दीं।

स्वजनों ने भी निभाई जिम्मेदारी

बछरायूं के जगवीर सिंह, जिनके नाम पर 25 बीघा जमीन थी, सितंबर में बीमारी से चल बसे। उनकी मृत्यु के बाद एक किस्त उनके खाते में आई थी। बेटे शोभित सिंह ने न केवल पिता का नाम लाभार्थी सूची से कटवाया, बल्कि वह किस्त भी विभाग को लौटा दी।

विभाग ने की पहल की सराहना

उपनिदेशक कृषि डा. रामप्रवेश ने बताया कि अब तक लगभग 250 किसानों ने अपनी बढ़ी हुई आमदनी और सरकारी नौकरी लगने के चलते योजना की राशि लौटाई है। वहीं, 310 मृत किसानों के परिजनों ने भी प्राप्त राशि वापस की है।

उन्होंने कहा, “यह उदाहरण बाकी जिलों के लिए भी प्रेरक है। जिन किसानों (PM Kisan Samman Nidhi) की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, उन्होंने न केवल योजना से नाम हटवाया बल्कि रकम सरकार को वापस कर दी।”

योजना से जुड़ी मुख्य बातें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी।

पात्र किसानों को हर साल तीन किस्तों में ₹6,000 (₹2,000 प्रति किस्त) सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

अब तक देशभर में करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिला है।

अमरोहा में भी हजारों किसान योजना के अंतर्गत हैं, लेकिन इतने बड़े स्तर पर स्वेच्छा से धनवापसी का यह पहला मामला है।

Sachin Tendulkar in Bastar : बस्तर की धरा पर ‘क्रिकेट के भगवान’, जगदलपुर एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक स्वागत
Vista Stream Air India : अब 10,000 फीट की ऊंचाई पर भी मिलेगा इंटरनेट, रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में शुरू हुआ ‘विस्टा स्ट्रीम’
Fog Machine Model Forest : महासमुंद में ‘FOG मशीन’ का जादू, खुद मैदान में उतरे DFO, जंगल की आग की घटनाओं में 80% की ऐतिहासिक कमी
Bilaspur Pet Shop Registration: 5 दिन का अल्टीमेटम, बिना पंजीयन चल रही पालतू पशु दुकानें और ब्रीडिंग सेंटर होंगे सील
Mahashivratri 2026 : शिवभक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा प्रदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dial 112 Crisis
Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ की डायल-112…

ITBP Rescue
ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया

नारायणपुर जिले के बेनूर क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा…

Air Travel
Air Travel : हवाई सफर में सिकुड़ती जा रही यात्रियों की जगह, 40 साल में छोटी हुईं सीटें

पिछले चार दशकों में हवाई यात्रा (Air Travel) …

Lightning Death
Lightning Death : आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धान की रोपाई…

Raipur Civic Issues
Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित

बोरियाखुर्द, डुंडा, देवपुरी, डुमरतराई और जोरा गांवों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?