CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fortified Rice Export Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ का चावल अब विदेशों में, कोस्टा रीका पहुंची पहली फोर्टिफाइड खेप

Fortified Rice Export Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ का चावल अब विदेशों में, कोस्टा रीका पहुंची पहली फोर्टिफाइड खेप

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
Fortified Rice Export Chhattisgarh
Fortified Rice Export Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बना ली है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने राज्य से कोस्टा रीका (Costa Rica) के लिए 12 टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (Fortified Rice Export Chhattisgarh) की पहली खेप रवाना की है। यह खेप प्रदेश के कृषि उद्योगों और किसानों की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।

Contents
  • आत्मनिर्भर भारत से ‘ग्लोबल न्यूट्रिशन मिशन’ तक
  • Fortified Rice Export Chhattisgarh क्या होता है फोर्टिफाइड राइस कर्नेल
  • छत्तीसगढ़ बनेगा ‘पोषण ब्रांड’

इस उपलब्धि की जानकारी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर दी। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुपोषण के खिलाफ अभियान को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाते हुए यह निर्यात न केवल भारत के विदेशी व्यापार को सशक्त करता है, बल्कि पोषण मिशन को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।”

आत्मनिर्भर भारत से ‘ग्लोबल न्यूट्रिशन मिशन’ तक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने इस निर्यात को “आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़” की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य के किसानों, मिल संचालकों और उद्योगों के समर्पण और गुणवत्ता का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज हमारा छत्तीसगढ़ केवल भारत का अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण, नवाचार और गुणवत्ता का वैश्विक ब्रांड बन रहा है।”

कोस्टा रीका को भेजी गई यह पहली खेप भारत के लिए भी एक नई शुरुआत (Fortified Rice Export Chhattisgarh) है। मध्य अमेरिका के कैरिबियाई क्षेत्र (Caribbean region) में स्थित कोस्टा रीका में इस फोर्टिफाइड चावल की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Fortified Rice Export Chhattisgarh क्या होता है फोर्टिफाइड राइस कर्नेल

फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B-12 जैसे पोषक तत्वों का समावेश किया जाता है। इसे सामान्य चावल में मिलाकर उपयोग किया जाता है ताकि समाज के पोषण स्तर को बेहतर बनाया जा सके। यह चावल “पोषण सुरक्षा (Nutritional Security)” की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक देशभर में मिड-डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 100% फोर्टिफाइड चावल का उपयोग किया जाए।

छत्तीसगढ़ बनेगा ‘पोषण ब्रांड’

एपीडा अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से निर्यात होने वाला यह फोर्टिफाइड चावल अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में “पोषण का प्रतीक” बनता (Fortified Rice Export Chhattisgarh) जा रहा है। यह न सिर्फ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगा। भविष्य में लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी देशों में भी भारतीय फोर्टिफाइड राइस की मांग बढ़ने की संभावना जताई गई है।

PMEGP Success Story : सरकारी नौकरी की दौड़ छोड़ी, स्वरोजगार से बदली किस्मत
Chintan Shivir : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू
धमतरी के राइस मिल में पाइप गिरने से मजदूर की मौत
BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक शिक्षक भर्ती पर रोक – 20 करोड़ की वसूली का खुलासा…
आपातकाल के 50 साल: भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, 26 जून को मीसाबंदियों का होगा सम्मान..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Takhaptur CMO Car Accident : सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान

CMO Car Accident :घटना की सूचना मिलते ही…

Eklavya Residential School Protest
Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

Eklavya Residential School Protest : SDM तुलाराम भारद्वाज…

Agriculture Center Sealed
Agriculture Center Sealed : एक्सपायरी कीटनाशक बेचते पकड़ा गया कृषि केंद्र

Agriculture Center Sealed :कृषि विभाग ने किसानों से…

Bhilai Girl Beats Stalker : छेड़छाड़ से परेशान लड़की का पलटवार, पीछा करने वाले युवक की चप्पल से पिटाई; VIDEO वायरल

Bhilai Girl Beats Stalker : युवती द्वारा इंस्टाग्राम…

Korba Bank Robbery Attempt
Korba Bank Robbery Attempt : बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार

Korba Bank Robbery Attempt :पुलिस आरोपियों के पुराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?