CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vande Mataram Celebration Chhattisgarh : वंदे मातरम की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़, कल से वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव

Vande Mataram Celebration Chhattisgarh : वंदे मातरम की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़, कल से वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Vande Mataram Celebration Chhattisgarh
Vande Mataram Celebration Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में यह आयोजन वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय महाअभियान (Vande Mataram 150 Years Celebration Chhattisgarh) के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में यह महोत्सव जनभागीदारी के साथ ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक चार चरणों में भव्य रूप में संपन्न होगा।

Contents
  • पहला चरण 7 नवम्बर से, प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ
  • इस वर्षभर चलने वाले अभियान को चार चरणों में बांटा गया है
  • छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी से बनेगा उत्सव
  • वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ

पहला चरण 7 नवम्बर से, प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा। गीत के बोल और धुन सरकारी पोर्टल vandemataram150.in
पर उपलब्ध हैं।

इस वर्षभर चलने वाले अभियान को चार चरणों में बांटा गया है

पहला चरण : 7–14 नवम्बर 2025
दूसरा चरण : 19–26 जनवरी 2026
तीसरा चरण : 7–15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ)
चौथा चरण : 1–7 नवम्बर 2026

हर चरण में ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन सहित सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी से बनेगा उत्सव

राज्य के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकार, छात्र, स्वयंसेवी संस्थाएँ और नागरिक समूह इसमें सक्रिय भाग लेंगे, जिससे यह अभियान एक जनआंदोलन (Vande Mataram 150 Years Celebration Chhattisgarh) का रूप लेगा। राज्य के विद्यालयों और महाविद्यालयों में “वंदे मातरम्” पर निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और एनसीसी-एनएसएस स्काउट-गाइड की गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर “वंदे मातरम्” और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ देगा।

वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ

राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे। नागरिक इन बूथों में अपनी आवाज़ में “वंदे मातरम्” गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। गीत की मूल धुन और बोल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल लोगों को अपनी शैली में राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और आंदोलन को भावनात्मक आयाम देगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना जगाएगी। यह केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी प्रतिध्वनि हर नागरिक के हृदय में ऊर्जा और गौरव का संचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर को छत्तीसगढ़ पूरे हर्ष और सम्मान के साथ मनाएगा। “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है।

Safe Roads Mission Chhattisgarh : 6 विभागों की संयुक्त टीम बनाएगी सड़कें सुरक्षित, हर जिले में होगी मॉनिटरिंग
Jagdalpur Masked Snatcher Arrested : महिलाओं का सिरदर्द बना नकाबपोश झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा
Birthday Party Murder Bhilai : जन्मदिन की खुशियां बनी खून की होली, दोस्तों ने मिलकर युवक की कर दी हत्या
कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने पहुंचा फर्जी डिप्टी कलेक्टर:कबीरधाम में ड्राइवर और स्टेनो भी साथ आए; फेक ID रखे थे, 3 गिरफ्तार
Ayodhya Darshan Train : अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन रवना, अब तक 33,150 श्रद्धालुओं को मिला प्रभु रामलला दर्शन का सौभाग्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

Education Reform Protest
Education Reform Protest : छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

Education Reform Protest : छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?