CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जानलेवा साबित हो रहा स्वाइन फ्लू, 24 घंटे में 2 की मौत, एक हफ्ते में मिले 29 पॉजिटिव

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जानलेवा साबित हो रहा स्वाइन फ्लू, 24 घंटे में 2 की मौत, एक हफ्ते में मिले 29 पॉजिटिव

By Newsdesk Admin
23/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू अब जानलेवा साबित होता जा रहा है। 24 घंटे में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ में 41 साल के व्यक्ति की और राजनांदगांव में 37 साल के युवक की मौत हो गई है, इसके अलावा 10 दिन पहले राजनांदगांव में ही 4 साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया था।

आपको बता दें कि स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) से अगस्त महीने में ही 6 लोगों की मौत राज्य में हो चुकी है। पहली मौत 9 अगस्त को कोरिया जिले में एक महिला की हुई थी। इसके आलावा प्रदेश में एक हफ्ते में 29 पीड़ित मिले हैं जिनमें से 26 तो सिर्फ बिलासपुर से ही हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ निवासी कॉलरी कर्मी जवाहर लाल (41 वर्ष) को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार की शिकायत के बाद सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) टेस्ट में वे पॉजीटिव मिले। उन्हें अपोलो बिलासपुर रेफर किया गया था। कॉलरी कर्मी जवाहर लाल की अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में इलाज के दौरान 20 अगस्त को मौत हो गई। इसकी पुष्टि सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के CMHO ने की है। कॉलरी कर्मी जवाहर लाल की मौत के बाद उनके परिजनों सहित संपर्क में आने वालों की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। सर्दी के साथ तेज बुखार की शिकायत होने पर हॉस्पिटल में संपर्क करने कहा गया है।

राजनांदगांव और खैरागढ़ में भी मौत

खैरागढ़ के दिलीप कुमार रजक (37 वर्ष) को 4 दिनों से निमोनिया की शिकायत थी। जिसका इलाज छुईखदान शासकीय अस्पताल में चल रहा था। बेहोशी की हालत में पीड़ित को राजनांदगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 21 अगस्त को दिलीप कुमार की मौत हो गई। वहीं राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की रहने वाली 4 साल की बच्ची की भी 13 अगस्त को मौत हुई थी जाट में पता चला था कि वह भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी।

Forest Action : गौरेला में सागौन की अवैध कटाई पर कार्रवाई, 500 बल्लियां जब्त
दिल्ली में घुसपैठियों की पहचान के लिए धड़ाधड़ एक्शन, इस इलाके से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार
गुस्से में पिता की हत्या करने वाले बेटे को राहत, उम्रकैद घटाकर 10 साल की सजा
Raipur Illegal Plotting Action : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, एक एकड़ जमीन पर बन रहे निर्माण ढहाए
Drainage System Plan : नगरीय प्रशासन विभाग एक्शन में, सभी निकायों को 7 दिन में भेजना होगा प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP on 12 Years of Modi Government : भाजपा ने कहा- भारत बना आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र

सीजी भास्कर, 15 जून। केंद्र सरकार के 12…

Insurance Sector : 5 करोड़ से शुरू हुआ सफर, आज लाखों करोड़ की ताकत, अब नई दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी

सीजी भास्कर, 15 जून। देश की वित्तीय व्यवस्था…

Health Kiosk : सस्ती जांच का बड़ा दावा, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को मिला बंद दरवाजा

सीजी भास्कर, 15 जून। यात्रियों को सफर के…

Banjari Ghat Truck Accident : अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

Banjari Ghat Truck Accident

Road Construction : काम में सुस्ती पड़ी भारी, समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 15 जून। प्रदेश में चल रही…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Mungeli Engineer Harassment Video: “इंजीनियर्स को परेशान करोगे तो विकास रुक जाएगा” — सब इंजीनियर सोनल जैन का दर्द वायरल

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

CG High Court का बड़ा फैसला: औद्योगिक भांग की खेती पर रिसर्च की अनुमति मांगने वाली पुनर्विचार याचिका खारिज

10/08/2025
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

रायपुर के जब दो दोस्तों ने मिलकर तय किया – इलाज सबका हक है, न कि लक

21/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में पटवारी से 70 लाख की वसूली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार: 2.5 करोड़ की मांग और जमीन भी हड़पी

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?