CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bangladeshi arrested in Durg : दुर्ग में पकड़ाया बांग्लादेशी नागरिक, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में GRP ने पकड़ा

Bangladeshi arrested in Durg : दुर्ग में पकड़ाया बांग्लादेशी नागरिक, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में GRP ने पकड़ा

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share

Bangladeshi arrested in Durg : पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में पकड़ा गया

सीजी भास्कर, 08 नवंबर। दुर्ग जिले में शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से एक बांग्लादेशी नागरिक को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ट्रेन में सफर कर रहा था तथा उसके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं। उसकी गतिविधियों को देखते हुए यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसके अन्य साथियों का नेटवर्क भी भारत में सक्रिय हो सकता है। (Bangladeshi arrested in Durg)

Contents
  • Bangladeshi arrested in Durg : पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में पकड़ा गया
  • जनरल टिकट खरीद स्लीपर में सफर : Bangladeshi arrested in Durg
  • मुम्बई में दर्ज है FIR, बांग्लादेश भागने की फिराक में
  • अपने साथ ले जाएगी मुंबई पुलिस

दुर्ग जीआरपी ने बताया कि आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। मुंबई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के बाद दुर्ग में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि कल मुंबई पुलिस से दुर्ग जीआरपी को सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी नागरिक, जो मुंबई में दर्ज मामले का आरोपी है, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है। वहां से वह बांग्लादेश भागने की फिराक में है। (Bangladeshi arrested in Durg)

सूचना मिलते ही दुर्ग जीआरपी पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरती और ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचते ही प्लेटफॉर्म पर टीम तैनात कर दी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची, जीआरपी की टीम ने एस-1 कोच में दबिश दी। यहां से पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।

जनरल टिकट खरीद स्लीपर में सफर : Bangladeshi arrested in Durg

पूछताछ में उसकी पहचान अजमीर शेख, निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई।

जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि –

आरोपी ने ट्रेन का जनरल टिकट खरीदा था, बाद में टीटी से बात कर स्लीपर कोच (एस-1) में अपनी सीट बनवा ली थी।

मुम्बई में दर्ज है FIR, बांग्लादेश भागने की फिराक में

आरोपी अजमीर शेख के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र नहीं मिला। उसके खिलाफ मुंबई में पहले से एफआईआर दर्ज है।

दूसरी तरफ दुर्ग जीआरपी के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ पहुंच गई।

अपने साथ ले जाएगी मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस फ्लाइट से रायपुर पहुंच चुकी है और अब सड़क मार्ग से दुर्ग रेलवे स्टेशन आ रही है। यहां औपचारिक पूछताछ और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस अपने साथ ले जाएगी।

पुलिस पूछताछ के अनुसार अजमीर शेख मुंबई से भागकर कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहा था।

DURG में शोक : Ex विधायक अरुण वोरा की माताजी ने ली अंतिम सांस, कल होगी अंतिम यात्रा
यूपी के इस जिले में बनने जा रहा है शानदार एयरपोर्ट, 72 सीटर विमान उड़ने को तैयार
CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित
Durg Theft Case : बॉयफ्रेंड के लिए मालकिन के घर से 24 हजार की चोरी
जनसंचार की राष्ट्रीय पहचान बने डॉ शाहिद अली, देहरादून में Dr Shahid Ali National Award से सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?