CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Virendra Tomar Arrest : 162 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर, रायपुर लाई पुलिस

Virendra Tomar Arrest : 162 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर, रायपुर लाई पुलिस

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Virendra Tomar Arrest
Virendra Tomar Arrest

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, जमीन कब्जाने, मारपीट, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म जैसे कई संगीन अपराधों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर (Virendra Tomar Arrest) को पुलिस ने आखिरकार 162 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित विंडसर हिल्स टाउनशिप से पकड़ा। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Contents
  • ग्वालियर से रायपुर लाई गई पुलिस टीम
  • तोमर बंधुओं पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले
  • सहयोगियों और परिवार पर पहले ही हो चुकी कार्रवाई

ग्वालियर से रायपुर लाई गई पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार (Chhattisgarh Crime Branch Action) वीरेंद्र तोमर पिछले कई महीनों से ग्वालियर में एक फ्लैट किराए पर लेकर छिपा हुआ था। पुलिस को जब उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, तो क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एमपी पुलिस के सहयोग से इलाके में घेराबंदी की। शनिवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस टीम रायपुर लेकर पहुंची। रायपुर पहुंचने के बाद आरोपी को क्राइम ब्रांच ऑफिस से पुरानी बस्ती थाना ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है।

तोमर बंधुओं पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर ((Virendra Tomar Arrest)) जून 2025 से फरार हैं। दोनों भाइयों पर सूदखोरी, जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग, जमीन कब्जाने, हत्या की कोशिश, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। दोनों ने रायपुर और आसपास के इलाकों में सूद पर पैसे देकर आम नागरिकों और कारोबारियों को धमकाने, प्रताड़ित करने और संपत्ति हथियाने का अपराधी नेटवर्क खड़ा कर रखा था।

सहयोगियों और परिवार पर पहले ही हो चुकी कार्रवाई

(Raipur Crime News) पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने तोमर बंधुओं के कई सहयोगियों और परिजनों को गिरफ्तार (Virendra Tomar Arrest) किया है, जिनमें उनकी पत्नियाँ भी शामिल हैं। जांच में यह खुलासा हुआ कि फरारी के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था।

पुलिस अब इनसे जुड़े आर्थिक लेन-देन और अवैध संपत्तियों की भी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह तोमर को रविवार शाम विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया जाएगा। अदालत से रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे अन्य मामलों में पूछताछ कर सकती है। उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (Virendra Tomar Arrest) रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रहे अभियान की बड़ी सफलता है और इससे कई अन्य मामलों में अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Fertilizer Crisis : घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, फिर खाद नहीं मिलने पर समिति परिसर में भड़का गुस्सा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निलंबन अवधि को ड्यूटी माना, वनपाल से वसूली का आदेश रद्द…
Illegal Hoardings Crackdown: भिलाई में बड़ी कार्रवाई, अवैध होर्डिंग–सड़क बाधा पर 9,000 रुपए का जुर्माना
Two-day storm and rain alert in Chhattisgarh : बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत
Hyderabad Drug Supply Racket : ATM से चलता था नशे का धंधा, हैदराबाद से सरगुजा तक फैला रैकेट ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?