CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Red Fort Blast Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल

Red Fort Blast Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
Red Fort Blast Delhi
Red Fort Blast Delhi

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब लाल किले के पास एक इको वैन में जोरदार धमाका (Red Fort Blast Delhi) हुआ। धमाके की आवाज़ इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतें और गाड़ियां हिल गईं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं।

Contents
  • घटनास्थल पर मचा हड़कंप, घायल अस्पताल में भर्ती
  • पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी
  • 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट से जुड़ाव की आशंका
  • सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं

फायर ब्रिगेड को धमाके की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली थी। पुलिस के अनुसार, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक इको वैन में हुआ। धमाके से पास खड़ी 5 से 6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और आसपास लगी स्ट्रीट लाइटें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटनास्थल पर मचा हड़कंप, घायल अस्पताल में भर्ती

धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस और राहतकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। एलएनजेपी अस्पताल में 12 से अधिक घायलों को भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद इको वैन में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटों ने 7 से 8 अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे भूकंप आ गया हो। गाड़ियां हवा में उछल गईं और चारों ओर धुआं ही धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं।

पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चांदनी चौक, जामा मस्जिद और लाल किले के आसपास का इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है। सभी मेट्रो स्टेशन, मार्केट और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनआईए की प्रारंभिक जांच टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेना शुरू कर दिया है। फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञ धमाके के स्वरूप और किस प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट से जुड़ाव की आशंका

सुरक्षा सूत्रों ने खुलासा किया है कि यह धमाका सिर्फ स्थानीय हादसा नहीं लग रहा। उसी दिन दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था — जो आम तौर पर विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है। हालांकि दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन एनआईए और एनएसजी की जांच टीमें दोनों मामलों को समानांतर रूप से जांच रही हैं। अमोनियम नाइट्रेट अलग-अलग सूटकेसों और प्लास्टिक कंटेनरों में मिला था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां किसी बड़े नेटवर्क की संभावना से इंकार नहीं कर रही हैं।

सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आसपास के 5 किलोमीटर क्षेत्र के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि धमाके से पहले इको वैन कितनी देर से उस जगह पर खड़ी थी और उसमें कौन लोग आए थे। दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को नि:शुल्क इलाज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जो भी इस साजिश के पीछे है, उसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।”

Met Gala 2025 में Isha Ambani का दिखा रॉयल लुक, गले में पहना मां का शाही हार, जानें खासियत
Govind Yadav Death Case : मामूली विवाद बना जानलेवा, दुर्ग में मजदूर की हत्या, 6 दिन बाद तोड़ा दम
Bilaspur Daylight Robbery of Rs 3 Lakh : व्यापारी से नकदी भरा बैग छीनकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
हिंदी को महाराष्ट्र में नहीं मिलेगी जगह! तीसरी भाषा को लेकर फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला
CG में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 5 ढेर, 1000 नक्सलियों को 20 हजार जवानों ने घेरा, कहा – “अब तो घुस कर मारेंगे”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Awareness
Cyber Awareness :  वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं

मुंगेली पुलिस की विशेष पहल से अचानकमर टाइगर…

Illegal Liquor Case
Illegal Liquor Case :  निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल

अवैध शराब परिवहन के मामले में दुर्ग पुलिस…

Police Action
Police Action :  रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की 10 बाइक बरामद

रायगढ़ में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant :  BSP के 3,946 आवासधारियों को बड़ी राहत, किराया 75 प्रतिशत तक घटा

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की टाउनशिप में रहने…

Agniveer Scheme
Agniveer Scheme :  अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ा, पेंशन से नौकरी तक जानें क्या होंगे नए फायदे

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?