CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Teacher Suspended : प्रधान पाठक ने स्कूली बच्चों से गिट्टी, रेत, सीमेंट ढुलवाकर बनवाया मसाला, निलंबित

School Teacher Suspended : प्रधान पाठक ने स्कूली बच्चों से गिट्टी, रेत, सीमेंट ढुलवाकर बनवाया मसाला, निलंबित

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
School Teacher Suspended
School Teacher Suspended

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लाक में शिक्षा का मंदिर उस समय शर्मसार हो गया जब शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी के प्रधान पाठक परदेशीलाल पटेल ने कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों से स्कूल समय में गिट्टी, रेत और सीमेंट ढुलवाकर फर्श की ढलाई करवाई। जांच में मामला सही पाए जाने पर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (School Teacher Suspended) कर दिया है।

Contents
  • (School Teacher Suspended) इस नियम का हुआ उल्लंघन
  • छात्रों ने सुनाई सच्चाई

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। उनकी रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी। संयुक्त संचालक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे विद्यालय समय में प्रधान पाठक छात्रों से श्रम करा रहे थे। इसे शासन के आदेश की खुली अवहेलना और प्रधान पाठक की स्वेच्छाचारिता माना गया है।

शिक्षा विभाग ने इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन बताते हुए गंभीर लापरवाही की श्रेणी में रखा है। जब जांच टीम ने छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने आरोपों की पुष्टि की। (Bilaspur Education News) रिपोर्ट में कहा गया कि छात्रों से इस तरह का शारीरिक श्रम करवाना न केवल उनके मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि शिक्षा विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति के भी विपरीत है।

(School Teacher Suspended) इस नियम का हुआ उल्लंघन

प्रधान पाठक परदेशी लाल पटेल ने बाल श्रम अधिनियम का उल्लंघन करते हुए, पढ़ाई के समय बच्चों से निर्माण कार्य करवाया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, वे छात्रों से सीमेंट, रेत और गिट्टी का मसाला बनवाते हुए पाए गए। (Child Labour in School) जिला प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि सरकारी कर्मचारी को हर समय ईमानदारी और सत्यनिष्ठा बनाए रखनी चाहिए और ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जो सरकारी सेवा के लिए अशोभनीय हो।

जांच रिपोर्ट में कहा गया कि इस कृत्य से शिक्षा व्यवस्था की साख को ठेस पहुंची है। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और परदेशी लाल पटेल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

छात्रों ने सुनाई सच्चाई

जांच दल ने कक्षा 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों से पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि प्रधान पाठक ने उन्हें खुद फर्श का काम करने के लिए कहा था। वे स्कूल समय में मिट्टी, गिट्टी और सीमेंट ढो रहे थे। यह बयान निलंबन की निर्णायक वजह बना। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शिक्षकों द्वारा छात्रों से किसी प्रकार का श्रम कार्य करवाया जाना दंडनीय अपराध माना जाएगा। जिले के सभी बीईओ को ऐसे मामलों की सघन निगरानी करने को कहा गया है।

कोरबा: वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंक में ब्लास्ट, वेल्डर को आई गंभीर चोटें, रेफर किया गया..
Chhattisgarh Fake Disability Certificate : 186 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी मेडिकल जांच, रायपुर में बनेगा बोर्ड
Chhattisgarh Constable Recruitment Verdict 2026: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अब वेटिंग लिस्ट से भरेंगे खाली पद
धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़के परिजन; कोर्ट के बाहर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके
विदेशी लिंक वाले ऑनलाइन गेम्स पर सख्ती, सरकार ने बनाए नए नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Waste Management
Waste Management : रायपुर में अब चार तरह से अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ा तो जुर्माना; घरों से संस्थानों तक बदलेगा सिस्टम

रायपुर में अब गीला और सूखा ही नहीं,…

Diesel Fraud
Diesel Fraud : सस्ता डीजल दिलाने का झांसा, 1353 लीटर भरवाकर ₹1.08 लाख ठगे; पैसे मिलते ही फोन बंद

रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल दिलाने के…

Ayushman Card
Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत, छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ जांच

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से जुड़े कथित फर्जी…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?