CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Seizure : धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, 350 कट्टा अवैध धान जब्त, चेक पोस्ट पर बढ़ी निगरानी 

Paddy Seizure : धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, 350 कट्टा अवैध धान जब्त, चेक पोस्ट पर बढ़ी निगरानी 

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
Paddy Seizure
Paddy Seizure

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के पूर्व अवैध धान भंडारण और परिवहन (Paddy Seizure) पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 345 कट्टा अवैध धान जब्त किया।

Contents
  • (Paddy Seizure) 12 चेक पोस्ट पर निगरानी
  • बिचौलियों और कोचियों पर सख्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिला खाद्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कसडोल, बलौदाबाजार और सिमगा मंडी क्षेत्रों में की। कसडोल मंडी अंतर्गत ग्राम असनींद निवासी गणेश राम पटेल के प्रतिष्ठान से 60 कट्टा धान, ग्राम सेल निवासी प्रेमलाल साहू से 50 कट्टा धान, बलौदाबाजार मंडी अंतर्गत यहोवा ट्रेडर्स खोरसीनाला (पनगांव) से 125 कट्टा धान, निषाद ट्रेडर्स रसेड़ी से 50 कट्टा धान, तथा सिमगा क्षेत्र के ग्राम किरवई निवासी पूरन लाल साहू से 60 कट्टा धान जब्त किया गया।

(Paddy Seizure) 12 चेक पोस्ट पर निगरानी

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान परिवहन रोकथाम के लिए जिले में 12 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन पर मंडी, सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अवैध धान परिवहन या भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिचौलियों और कोचियों पर सख्ती

टीम ने बताया कि अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों और कोचियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कई संदिग्ध प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध धान लेनदेन या परिवहन की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। लगातार हो रही जब्ती कार्रवाई से जिले में धान कारोबार से जुड़े बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी अवैध धान भंडारण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

President Droupadi Murmu Bastar Visit: 7 फरवरी को जगदलपुर में बस्तर पंडुम का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति
Kerala Attack : छत्तीसगढ़ के युवक की केरल में बांग्लादेशी होने के शक में पीट-पीटकर हत्या
Bhupesh Baghel attacks rising petrol and diesel prices : बोले- “संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार”
The fraud of doubling money : Hedgexfund कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ FIR, शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, तीन सहयोगियों पर भी ठगी का केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?