CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Logistics Hub : नवा रायपुर से चीन तक छत्तीसगढ़ ने खोला वैश्विक लॉजिस्टिक्स का द्वार

Chhattisgarh Logistics Hub : नवा रायपुर से चीन तक छत्तीसगढ़ ने खोला वैश्विक लॉजिस्टिक्स का द्वार

By Newsdesk Admin
13/11/2025
Share
Chhattisgarh Logistics Hub
Chhattisgarh Logistics Hub

भारत के हृदय में स्थित छत्तीसगढ़ अब तेजी से विश्व व्यापार के मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रहा है। राज्य के इतिहास में पहली बार (Chhattisgarh Logistics Hub) नवा रायपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) से 12,000 मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट (Copper Concentrate) का सबसे बड़ा निर्यात कंसाइनमेंट चीन के लिए रवाना किया गया है। इस श्रृंखला की पहली खेप 2,200 मीट्रिक टन की रही, जिसे 11 नवम्बर को विशाखापट्टनम पोर्ट भेजा गया, जहां से यह अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा।

Contents
  • मध्य भारत के लिए बना वैश्विक व्यापार का नया द्वार
  • ‘लॉजिस्टिक्स नीति 2025’ से बदलेगा विकास का परिदृश्य
  • लॉजिस्टिक्स क्रांति की ओर छत्तीसगढ़

मध्य भारत के लिए बना वैश्विक व्यापार का नया द्वार

उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) राज्य और देश के औद्योगिक ढांचे में ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक बन चुका है। पार्क में अत्याधुनिक कार्गो हैंडलिंग सिस्टम, समर्पित रेल कनेक्टिविटी और सड़क-रेल-समुद्र एकीकरण की सुविधा है, जिससे औद्योगिक इकाइयों को वैश्विक बाजार तक तेज़ और कुशल पहुंच मिल रही है। यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ अब खनिज और औद्योगिक उत्पादन से आगे बढ़कर निर्यात-केंद्रित लॉजिस्टिक्स अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

‘लॉजिस्टिक्स नीति 2025’ से बदलेगा विकास का परिदृश्य

राज्य सरकार ने हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक्स नीति 2025 लागू की है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी लॉजिस्टिक्स हब बनाना है। इस नीति के तहत—

आधुनिक मल्टी-मॉडल अधोसंरचना का विकास, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, निर्यात संवर्धन, और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। नीति के अंतर्गत लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट हब जैसी परियोजनाओं के लिए आकर्षक निवेश प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं।

लॉजिस्टिक्स क्रांति की ओर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक निर्यात अभियान को “छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और नीतिगत मजबूती का प्रतीक” बताया। उन्होंने कहा नवा रायपुर लॉजिस्टिक्स पार्क से कॉपर कॉन्सन्ट्रेट के निर्यात की शुरुआत, छत्तीसगढ़ के लिए एक नई आर्थिक यात्रा की शुरुआत है।

हमारी प्रतिबद्धता है कि हम राज्य को लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक शक्ति के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि नई लॉजिस्टिक्स नीति कनेक्टिविटी बढ़ाने, निजी निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री के अनुसार रणनीतिक अवसंरचना और नीतिगत सुधारों के इस संगम से छत्तीसगढ़ न केवल मध्य भारत को वैश्विक वैल्यू चेन से जोड़ रहा है, बल्कि लॉजिस्टिक्स आधारित विकास के नए युग की परिभाषा भी तय कर रहा है।

BJP मंडल अध्यक्षों के नाम का खुला पिटारा, एक अहम मंडल की कमान इस बार महिला को, पुरूषोत्तम, रोहित और धर्मपाल को भी बधाइयों का तांता, हुई आतिशबाजी बटी मिठाइयां
Ohh..my….God….❗ छत्तीसगढ़ में स्कूल के वॉशरूम में छात्रों ने किया धमाका, महिला टीचर से नाराजगी के चलते You tube से सीखा तरीका और कर दिया Blast
Agniveer Recruitment Rally: धमतरी में युवाओं का जोश चरम पर, सांसद रूप कुमारी चौधरी ने बढ़ाया आत्मविश्वास
Shivnath River Water Crisis: मोखली एनीकट से पानी लेने के बाद भी घटा जलस्तर, शहर में जलापूर्ति पर बढ़ी चिंता
थानों में जब्त शराब रखने के लिए अब जगह नहीं, 2.5 करोड़ की शराब पर छत्तीसगढ़ में चला पुलिस का बुलडोजर, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rikesh Sen
Rikesh Sen : विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने फोन कर बंधाया ढांढस

सीजी भास्कर, 28 मई : वैशाली नगर विधानसभा…

Janjgir-Champa police transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले

सीजी भास्कर, 28 मई।जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस व्यवस्था…

Bilaspur illegal coal depot action : 1500 टन कोयला जब्त, डिपो सील

सीजी भास्कर, 28 मई। बिलासपुर में रेत के…

Fraud in the name of home loan : कंपनी बनाकर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

सीजी भास्कर, 28 मई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में…

Rajnandgaon solar plant controversy : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच भाजपा में इस्तीफों की लहर

सीजी भास्कर, 28 मई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

धान की रोपाई में लगाए जा रहे थे स्कूली बच्चे, 30 नाबालिग रेस्क्यू…

22/07/2025
छत्तीसगढ़

House Collapse Due To Rain : मूसलाधार बारिश के बीच शिक्षक का दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज

18/06/2025
Chhattisgarh Health Department Review
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Health Department Review : स्वास्थ्य मंत्री बोले – हर जिले में मजबूत होगी चिकित्सा व्यवस्था, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

06/11/2025
Chhattisgarh High Court Roster
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster : हाई कोर्ट में 29 अक्टूबर से लागू होगा नया रोस्टर, चार डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई, जनहित से लेकर आपराधिक मामलों तक तय हुआ नया बंटवारा

26/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?