CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Empowerment :  ‘बिहान’ योजना से मिली राह, मेहनत और हुनर से रच डाली सफलता की नई कहानी

Women Empowerment :  ‘बिहान’ योजना से मिली राह, मेहनत और हुनर से रच डाली सफलता की नई कहानी

By Newsdesk Admin
22/07/2025
Share
Women Empowerment
Women Empowerment

सीजी भास्कर, 21 जुलाई| Women Empowerment :  कोरिया जिले की शांत घाटियों से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। सोनहत जनपद की ग्राम कटगोड़ी निवासी दीपा साहू आज उन महिलाओं के लिए उदाहरण बन चुकी हैं, जो स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने  की दिशा में तत्पर प्रयासरत हैं।

बता दें कि एक समय था जब दीपा सिर्फ घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ से जुड़ने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। दीपा साहू को ‘‘अनादी महिला स्व सहायता समूह’’ की सदस्य बनने के साथ उन्हें समूह का अध्यक्ष बनने का अवसर मिला और यहीं से उनके स्वावलंबन बनने की यात्रा शुरू हुई। बिहान से मिले सहयोग, सतत प्रयास और आत्मविश्वास से आज दीपा साहू सिर्फ अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

गौरतलब है कि बिहान योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाना और गरीबी को कम करना है। यह योजना स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करके हासिल की जाती है।

प्रशिक्षण से शुरू हुआ नया सफर

दीपा ने पहले ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपने घर में ही एक छोटा सा पार्लर आरंभ किया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 60 हजार रुपए और बैंक लिंकेज से 1.20 लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर, न केवल पार्लर का विस्तार किया, बल्कि रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी खोल ली। साथ ही केक बनाने का प्रशिक्षण लेकर यह हुनर भी व्यवसाय में शामिल कर लिया। आज दीपा के पास तीन सफल व्यवसाय है। पार्लर, कपड़े की दुकान और केक निर्माण का व्यवसाय। लगन, मेहनत, ईमानदारी के साथ ही बचत की आदत से उन्होंने अपनी पहचान एक सफल महिला उद्यमी के रूप में बना ली है। इन सभी कार्यों से उन्हें हर माह लगभग 20 से 25 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

दीपा साहू कहती हैं ‘हर महिला में कोई न कोई हुनर जरूर होता है, बस जरूरत होती है उसे पहचानने और निखारने की। जब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होंगी, तभी परिवार और समाज मजबूत होगा।’ उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे गरीबी उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण जन हितकारी योजनाओं की तारीफ की।

क्या है सीआईएफ

बिहान योजना के तहत, स्व- सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) प्रदान की जाती है। यह निधि समूहों को उनकी आजीविका गतिविधियों को विकसित करने और सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है। सीआईएफ नंबर एक अद्वितीय पहचानकर्ता है, जो बैंक खाते और लेनदेन से संबंधित जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह खाताधारकों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं जैसे कि ऋण, खाता अपडेट और अन्य वित्तीय लेनदेन को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है।

Digital FIR Monitoring : डिजिटल मॉनिटरिंग से तेज हुई पुलिस कार्रवाई, अब हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर
Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि
कोरबा में भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क टूटी, VIDEO वायरल:अधूरी फोरलेन की गुणवत्ता पर सवाल; स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की
Assistant Project Officer Transfer : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादला, सहायक परियोजना अधिकारियों के हुए स्थानांतरण
डायरिया से 1 की मौत, 4 गंभीर, CMHO ने कहा- ORS पाउडर शराब के साथ न पिएं, तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Riders Misconduct
Drunk Riders Misconduct : नशे में धुत बाइक सवारों की गुंडागर्दी! गौ सेवा आयोग अध्यक्ष से बदसलूकी

सीजी भास्कर, 17 जून :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा…

Sand Mining Murder Case
Sand Mining Murder Case : रेत कारोबार हत्याकांड पर CM साय का बड़ा बयान, दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

सीजी भास्कर, 17 जून :  कोरिया जिले में…

Sand Mining Violence
Sand Mining Violence : रेत के खूनी खेल में दूसरी मौत! भाजपा नेता के बाद रिश्तेदार ने भी तोड़ा दम, हत्याकांड से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 17 जून :  कोरिया जिले में…

Police Transfer List
Police Transfer List : पुलिस विभाग में फेरबदल! 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले 

सीजी भास्कर, 17 जून :  बलरामपुर जिले के पुलिस…

Maharashtra News
Maharashtra News : उद्धव गुट को फिर से टूट का डर! शिवसेना यूबीटी के इतने सांसद संपर्क से बाहर

सीजी भास्कर, 17 जून : बंगाल में टीएमसी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?