CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg murder case : महिला हत्याकांड में CCTV से मिले अहम सुराग

Durg murder case : महिला हत्याकांड में CCTV से मिले अहम सुराग

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Durg murder case
Durg murder case

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटनास्थल के आसपास और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला वारदात से पहले दो युवकों के साथ अलग-अलग जगहों पर दिखाई दी है। इसके बाद पुलिस का शक दोनों युवकों पर गहरा गया है और उनकी पहचान व तलाश के लिए शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जा रहा है। (Durg murder case)

Contents
  • परिजनों से भी पूछताछ, युवकों को पहचान नहीं पाए : Durg murder case
  • पति की मृत्यु के बाद बेटी और दामाद के साथ रहती थीं

 

ये भी पढ़ें : Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

 

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में महिला की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर किए जाने की आशंका है। वहीं शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : 🛑 अभी-अभी दुर्ग पुलगांव नाला से युवक की लाश बरामद 🛑 19 दिन से लापता था सोमनी का संदीप 🛑 शराब के नशे में हुआ विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार

Durg woman murder case
Durg murder case : महिला हत्याकांड में CCTV से मिले अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने दुर्ग शहर से पुलगांव ओवरब्रिज तक लगे कई सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर जब्त कर उनकी बारीकी से जांच (Durg murder case) शुरू की है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली गई है, जिनमें दोनों संदिग्ध युवक कई स्थानों पर महिला के साथ नजर आए हैं।

परिजनों से भी पूछताछ, युवकों को पहचान नहीं पाए : Durg murder case

पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें ऑटो चालकों और स्थानीय लोगों को भी दिखाई हैं, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। जांच टीम ने महिला के परिजनों से भी पूछताछ की, हालांकि वे भी युवकों को पहचान नहीं पाए। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Woman Found Dead : झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, पति लापता

पति की मृत्यु के बाद बेटी और दामाद के साथ रहती थीं

गौरतलब है कि 17 जुलाई को पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। मृतका अपने पति की मृत्यु के बाद बेटी और दामाद के साथ रहती थीं तथा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। परिजनों के अनुसार वह 16 जुलाई की शाम घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। गुमशुदगी दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : Balrampur Gang Rape Case : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले (Durg woman murder case) की जांच में पुलगांव थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि सीसीटीवी में दिखे दोनों युवकों की पहचान फिलहाल जांच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बनी हुई है।

ख़बरें और भी हैं : Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

 

Raipur Police Transfer : 27 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, कई थानों को मिले नए जिम्मेदार
PDS RICE : गरीबों के हक का निवाला पहुंच रहा धनाढ्य व्यापारियों के यहां…!
Sai Temple Theft : साईं मंदिर चोरी के तीन महीने बाद भी सुराग नहीं, रात की वारदात ने अब तक बढ़ा रखी है बेचैनी
श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मंदिर में MLA रिकेश ने अर्पित किया तीन माह का मानदेय, अब लुधियाना से आएगी 6 लाख की रोटी बनाने वाली बड़ी मशीन
प्रेम संबंध में साथ भागे दंपती ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर मिले दोनों के शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन
Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरत को सम्मान और…

Suzuki Motors Jobs
Suzuki Motors Jobs : ITI वालों के लिए खुला नौकरी का मौका, 10 सितंबर को कैंप; उम्र और योग्यता जानें

आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी (Suzuki Motors…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति करेंगी चक्रधर समारोह का समापन, जानिए 10 दिनों में कौन-कौन मचाएगा धमाल

चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) इस बार कला…

Muktibodh Award
Muktibodh Award : प्रियंका गोस्वामी को मिलेगा राज्य स्मृति सम्मान 2026, शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान

राज्य स्मृति सम्मान (Muktibodh Award) के लिए सारंगढ़…

Student Shock
Student Shock : मटका फोड़ की तैयारी में बड़ा हादसा, 11 KV तार की चपेट में झुलसा सातवीं का छात्र

मटका फोड़ कार्यक्रम (Student Shock) की तैयारी एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?