CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tata Trusts Update : नोएल टाटा के बेटे नेविल बने दोराबजी टाटा ट्रस्ट के सदस्य, पर रतन टाटा को ट्रस्ट में नहीं मिली जगह

Tata Trusts Update : नोएल टाटा के बेटे नेविल बने दोराबजी टाटा ट्रस्ट के सदस्य, पर रतन टाटा को ट्रस्ट में नहीं मिली जगह

By Newsdesk Admin
13/11/2025
Share
Tata Trusts Update
Tata Trusts Update

टाटा समूह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। (Tata Trusts Update) टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने बेटे नेविल टाटा को टाटा संस में बहुलांश हिस्सेदारी रखने वाले दो प्रमुख ट्रस्टों में से एक श्री दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के बोर्ड में शामिल करा लिया है। हालांकि, वे सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) में उन्हें और पूर्व कंपनी प्रमुख भास्कर भट को शामिल कराने में असफल रहे।

Contents
  • दोराबजी टाटा ट्रस्ट में नेविल और भास्कर भट की एंट्री
  • सर रतन टाटा ट्रस्ट में अटकी राह,
  • टाटा समूह में बदलते समीकरण

गौरतलब है कि रतन टाटा के निधन के बाद अक्टूबर 2024 में नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाली थी। यह संगठन सामूहिक रूप से टाटा संस में 65.4% हिस्सेदारी रखता है। टाटा संस, 156 साल पुराने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है, जिसके अंतर्गत लगभग 400 कंपनियां हैं, जिनमें 30 सूचीबद्ध संस्थाएं भी शामिल हैं।

दोराबजी टाटा ट्रस्ट में नेविल और भास्कर भट की एंट्री

ट्रस्ट द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नोएल के बेटे नेविल टाटा और समूह के पूर्व प्रमुख भास्कर भट को श्री दोराबजी टाटा ट्रस्ट में सदस्य नियुक्त किया गया। इस ट्रस्ट की टाटा संस में लगभग 28% हिस्सेदारी है। माना जा रहा है कि यह नियुक्ति नोएल टाटा के लिए संगठन के भीतर एक रणनीतिक मजबूती का संकेत है।

सर रतन टाटा ट्रस्ट में अटकी राह,

सूत्रों के मुताबिक, नोएल टाटा अपने बेटे और भास्कर भट को सर रतन टाटा ट्रस्ट में शामिल नहीं करा सके। इस ट्रस्ट की टाटा संस में 23.6% हिस्सेदारी है। बताया जाता है कि ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने इस नियुक्ति प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि ऐसे प्रस्तावों को “किसी अन्य विषय पर चर्चा” के तहत पेश नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें एजेंडे में औपचारिक रूप से शामिल कर पूरी चर्चा के बाद निर्णय लेना चाहिए।

टाटा समूह में बदलते समीकरण

यह नाटकीय घटनाक्रम उस समय हुआ है जब हाल ही में रतन टाटा के पुराने विश्वासपात्र और लंबे समय से ट्रस्टी रहे मेहली मिस्त्री को ट्रस्ट बोर्ड से हटाया गया था। मिस्त्री, शापूरजी पलोनजी परिवार से संबंधित हैं, जिनकी टाटा संस में 18.4% हिस्सेदारी है। सितंबर में मिस्त्री और अन्य तीन ट्रस्टियों प्रमित झावेरी, डेरियस खंबाटा और जहांगीर एचसी जहांगीर ने नोएल कैंप के करीबी माने जाने वाले पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह को टाटा संस बोर्ड से हटाने के लिए मतदान किया था। इस कदम के बाद टाटा ट्रस्ट्स के भीतर शक्ति संतुलन और रणनीतिक गठजोड़ों में बड़े बदलाव के संकेत देखे जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर: फर्जी नंबर फ्लेट की गाड़ी लेकर घूम रहे थे थानाध्यक्ष, 1 साल बाद असली मालिक से हुआ सामना, फिर…
‘गरम रोटी’ से शुरू हुआ झगड़ा और बना Fake Kidnapping Case, पत्नी ने रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान
हमारे समाज में वर्ण व्यवस्था नहीं है क्या…’ ब्राह्मण संगठनों के विरोध के बाद पोस्टपोन हुई ‘फुले’, भड़क गए अनुभव सिन्हा
Lalu Yadav Sick: राबड़ी आवास से निकलते ही लालू यादव की तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, नहीं जा सके दिल्ली
हमारे पास परमाणु भी है, जो जरूरी हो PM मोदी वो करें, पाकिस्तान को हिलाने वाले फारूक अब्दुल्ला के इरादे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?