CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Car Blast Conspiracy : 32 कारों से देश को दहलाने की थी साजिश, दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा

Car Blast Conspiracy : 32 कारों से देश को दहलाने की थी साजिश, दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin
14/11/2025
Share
Car Blast Conspiracy
Car Blast Conspiracy

सीजी भास्कर, 13 नवंबर। खुफिया एजेंसियों ने लाल किले के पास हुए कार धमाके (Car Blast Conspiracy) के बाद एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने करीब 32 पुरानी कारों में विस्फोटक लगाकर देशभर में एक साथ बड़े धमाके करने की योजना बनाई थी। विस्फोट स्थल से लिए गए सैंपलों में अमोनियम नाइट्रेट की पुष्टि हुई है। साथ ही मौके से मिले कारतूस और खोखे 9 एमएम के हैं।

Contents
  • Car Blast Conspiracy उमर ने पार्किंग में 3 घंटे में बनाया बम
  • रेकी कर ढूंढा था भीड़भाड़ वाला इलाका
  • कार में काला बैग, बदरपुर टोल का फुटेज
  • फरीदाबाद से 8 कारों का जुगाड़, 4 बरामद
  • पुरानी कारों का पूरा नेटवर्क ऐसे चला

सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए दो डॉक्टरों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आतंकियों ने हमले के लिए I-20 और EcoSport गाड़ियों को मॉडिफाई करना शुरू कर दिया था। कुछ कारें जुटा भी ली गई थीं और कई खरीदने की प्रक्रिया चल रही थी। एक कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस से बरामद हुई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि करीब आठ आतंकी चार बड़े शहरों में एक साथ धमाके (Car Blast Conspiracy) करने की तैयारी में थे। हर दो आतंकियों को एक शहर सौंपा गया था।

Car Blast Conspiracy उमर ने पार्किंग में 3 घंटे में बनाया बम

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी डा. उमर सोमवार दोपहर 3:20 बजे लाल किले की पार्किंग में घुसा और शाम 6:22 बजे बाहर निकला। करीब तीन घंटे तक वह कार में बैठकर बम तैयार करता रहा। अल फलाह यूनिवर्सिटी से निकलते समय वह अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल आयल, टाइमर, डेटोनेटर और अन्य सामग्री लेकर आया था। सूत्रों का कहना है कि उमर बम बनाने में प्रशिक्षित था और कम समय में विस्फोटक तैयार कर सकता था। पार्किंग में वह एक ऐसे कोने में कार खड़ी कर बैठा था, जो सीसीटीवी की रेंज में नहीं आता। सोमवार को लाल किला बंद होने से पार्किंग लगभग खाली थी।

रेकी कर ढूंढा था भीड़भाड़ वाला इलाका

सूत्रों के मुताबिक, उमर की योजना दिल्ली में किसी भीड़भाड़ वाले स्थान पर बड़ा धमाका करने की थी। फरीदाबाद से दिल्ली आते समय उसने रास्ते में कई व्यस्त इलाकों की रेकी की और अंत में लाल किले क्षेत्र तक पहुंच गया। उसने किन-किन रास्तों का इस्तेमाल किया और किससे मिला, इसकी जांच की जा रही है।

कार में काला बैग, बदरपुर टोल का फुटेज

10 नवंबर को फरीदाबाद से दिल्ली में प्रवेश करते हुए उमर का एक और सीसीटीवी सामने आया है। कार की पीछे की सीट पर काले रंग का बड़ा बैग रखा दिखा। फुटेज से पता चलता है कि वह कैमरों को देखकर घबराया हुआ था और पहचान छिपाने के लिए मास्क लगाए था।

फरीदाबाद से 8 कारों का जुगाड़, 4 बरामद

आतंकी पुराने वाहनों की खरीद में लगे हुए थे। फरीदाबाद से 8 कारों का इंतजाम करना था, 4 कारें खरीदी जा चुकी थीं, बाकी 4 का सौदा लगभग तय था, लेकिन भुगतान से पहले ही दिल्ली धमाका हो गया। पुलिस ने चारों कारें बरामद कर ली हैं। जांच में पता चला कि डा. शाहीन की स्विफ्ट कार से ही विस्फोटक सामग्री धौज में किराए के कमरे तक पहुंचाई जा रही थी। यह कार ज्यादातर उसके साथी डा. मुजम्मिल चलाता था।

पुरानी कारों का पूरा नेटवर्क ऐसे चला

I-20 कार, जो लाल किले धमाके में उपयोग हुई, 29 अक्टूबर को फरीदाबाद के सेक्टर-37 से खरीदी गई थी।

इसी मामले में गिरफ्तार डा. शाहीन की स्विफ्ट कार से AK-47, गोलियां और पिस्तौल मिली थी।

तीसरी कार खंदावली गांव से बरामद हुई—यह डा. उमर नबी बट के नाम थी और विस्फोटक सप्लाई में उपयोग हुई।

चौथी ब्रेजा कार यूनिवर्सिटी के परिसर से मिली—यह डा. शाहीन ने सितंबर 2025 में खरीदी थी।

Bareilly No Entry: सपा नेताओं की एंट्री पर रोक, माता प्रसाद पांडे को लखनऊ में रोका गया
AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार
Global Hunger Crisis : वित्तीय योगदान में कटौती से भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं 1.4 करोड़ लोग
Room No.11 Odisha Assembly: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यादों से जुड़ा एक कमरा, जिसकी दीवारों ने देखा उनका सफर
गुजरातः चुपके से बॉर्डर पार कर रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने किया ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला

शहर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और मारपीट…

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

Kedar Kashyap Statement
Kedar Kashyap Statement : तस्करी पर केदार कश्यप का बड़ा बयान- CBI करेगी जांच, कांग्रेस बोली- विभाग की लापरवाही जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के मामले पर सरकार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?