CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar Breaking : अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, FSSAI सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता-रिकेश सेन

Vaishali Nagar Breaking : अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, FSSAI सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता-रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
24/08/2024
Share

✅ सुपेला में तीन दिन से हो रही वेंडर्स कार्यशाला, साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने ली ट्रेनिंग, नियम और अधिकार की दी गई जानकारी

सीजी भास्कर, 24 अगस्त। शहर के चौक चौराहों पर सुव्यवस्थित फुड जोन, साफ सुथरे खाद्य और व्यवस्थित चौपाटी की रूपरेखा तय करने के साथ साथ किस प्रकार से स्ट्रीट वेंडर्स नियमों का परिपालन करते हुए व्यवसाय कर सकते हैं इसके मद्देनजर भिलाई के सुपेला में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से विगत तीन दिनों से वेंडर्स कार्यशाला का संचालन हो रहा है जिसमें चयनित सैकड़ों स्ट्रीट वेंडर्स प्रशिक्षण ले रहे हैं।

नेस्ले, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया दें रही ट्रेनिंग
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में ठेले को साफ सुथरा और कीड़े मकोड़ों से मुक्त रखने, खाद्य पदार्थ के लिए पीने के स्वच्छ पानी का प्रयोग करने, गर्म व ठंडे खाद्य के लिए उचित तापमान व्यवस्था, ठंडे तापमान पर रखे जाने वाले खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण, अलग-अलग चोपिंग बोर्ड, चाकू का उपयोग, साफ कपड़े या वर्दी की वेशभूषा, छींकने, खांसने या वाशरूम के बाद हाथ धोकर ही भोज्य प्रबंध, बीमार होने की स्थिति में खाना बनाने या परोसने का कार्य न करने, बर्तन आदि को पोंछने स्वच्छ कपड़े का प्रयोग, खाद्य कचरे के निपटारे के लिए अलग एवं ढके हुए कूड़ेदान का प्रयोग जैसी स्ट्रीट वेंडर के लिए अनेक उपयोगी और ध्यान रखने योग्य बातों की जानकारी और ट्रेनिंग इस कार्यशाला में नेस्ले एफएसएसएआई टीम द्वारा दी जा रही है।

नीति-नियमों का पालन कर सुगम व्यवसाय में ग्रोथ के भी दिए जा रहे टिप्स
श्री सेन ने बताया कि कार्यशाला में वेंडर्स को यह भी बताया जा रहा है कि किस प्रकार उनको नियमों का परिपालन करते हुए
अपनी दुकान व व्यवसाय की ग्रोथ करनी है। उनका जो कानूनी अधिकार है, यह सभी बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि स्ट्रीट वेंडर्स तमाम बातों और सावधानियों को ध्यान रखते हुए सुगम ढंग से व्यवसाय कर सकें। वैशाली नगर विधानसभा में पाँच सौ से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स हैं जो चाय, इटली, डोसा, गुपचुप, मैगी, पिज्जा, बर्गर, लिट्टी चोखा सहित अन्य खाद्य सामग्रियों को तैयार कर बेचते हैं, इन सभी की कार्यशाला करवानी पड़ी है ताकि न तो भिलाई के लोग इनकी अस्वच्छ खाद्य सामग्रियों का सेवन कर बीमार पड़ें और न ही इनकी शिकायत होने पर निगम इनको व्यवसाय से बेदखल करे। मैंने पहले भी कहा कि विधायक का काम सिर्फ रोड नाली बना देना ही नहीं होता है, समाज को व्यवस्थित करना भी है। ये सभी व्यवसायी और स्ट्रीट वेंडर्स समाज की रीढ़ हैं। अधिकतर होता है कि नगर निगम के लोग या कोई बड़े अधिकारी जो हैं सबसे पहले इन्हें ही टारगेट करते हैं क्योंकि अव्यवस्थित ठेले खोमचे शहर की यातायात व्यवस्था और गुणवत्ताहीन खाद्य की बिक्री कर लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं अतः शिकायतों पर अधिकारियों को कार्रवाई करनी पड़ती है। वर्ष 2014 में एक संस्था ने याचिका दायर कर स्ट्रीट वेंडर्स के हक में एक बड़ी लड़ाई लड़ी और परिणाम स्वरूप स्ट्रीट वेंडर्स को भी कानून ने कई अधिकार दिए। इन अधिकारों और नीति नियमों की जानकारी के अभाव में भी बड़ी मुश्किलों का सामना इनको करना पड़ता है। इसलिए मैंने तय किया कि स्ट्रीट वेंडर्स की कार्यशाला की जाए।

दास्तानें, पालीथीन, डस्टबीन और सफाई को लेकर स्पेशल ट्रेनिंग मिली-स्ट्रीट वेंडर्स
इस कार्यशाला में वैशाली नगर विधानसभा के लगभग पौने तीन सौ स्ट्रीट वेंडर्स भाग ले चुके हैं जिसमें ठेले को साफ सुथरा रखना, वेंडर को कैसे साफ सफाई से रहना है, नाखून कटे होने चाहिए, आपको कैसे दस्ताने का यूज करना है, पॉलीथिन का यूज कैसे नहीं करना है यह सभी बताया गया है। डस्टबिन के व्यवस्थित प्रयोग जैसे विषयों पर बातचीत हुई और साफ सफाई कितना मायने रखता यह भी समझाया गया। व्यवसाय को बढ़ाने कैसे सोशल मीडिया की आवश्यकता पड़ सकती है इन तमाम बातों के लिए इन्हें ट्रेंड किया गया है। श्री सेन ने बताया कि कार्यशाला के लिए नेस्ले कंपनी का हमने सहयोग लिया। नेस्ले कंपनी ने सीएसआर मद के तहत कार्यशाला का खर्च उठाया है। खाद्य विभाग और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा ज्वाइन करने वाले वेंडर्स को एक सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है जिसके आधार पर इन्हें वेंडर्स लायसेंस भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में व्यवसाय के लिए इन्हें गुमटी भी दी जा सकेगी। प्रयास यह भी होगा कि जो एक्चुअल स्ट्रीट वेंडर हैं, इस सर्टिफिकेट के माध्यम से जिन लोगों ने ट्रेनिंग ली है, उन्हें ही गुमटी दी जाए।

वास्तविक लोगों को ही होगा आबंटन, किराया वसूली का गोरख धंधा होगा बंद
अमूमन इसके पहले देखा जाता रहा है कि जो पार्षद होते थे, जो नेता होते थे, जो पहले साडा सदस्य होते थे, बाहुबली लोग पाँच-दस गुमटी खुद रख लेते थे और इनको किराए पर देते थे। मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वैशाली नगर विधानसभा में पाँच सौ ऐसे लोगों को चिन्हित कर पाया हूँ जिन्होंने प्रापर ट्रेनिंग ली है और स्ट्रीट वेंडर्स के रूप में ऐसे वास्तविक और परिपक्व लोगों को गुमटी आबंटन होगा। निगम के दुकान की योजना या गुमटी योजना या प्रधानमंत्री रोजगार की योजना के तहत अगर हमको सबसे पहले किसी को लाभ दिलाना है तो यही स्ट्रीट वेंडर, जो रजिस्टर्ड किए गए हैं। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सारे नियम लागू किए जाएंगे जिससे उनके ग्राहक भी बढ़ेंगे और इनकी दुकान या गुमटियां अपडेट होंगी जिससे जो ग्राहक आएंगे उनको साफ सुथरा और स्वस्थ फूड मिल सकेगा और संक्रामक बीमारियों का ख़तरा भी खत्म होगा।

प्रदेश में 35 में से 15 जिलों में भाजपा अध्यक्ष घोषित, भिलाई पुरूषोत्तम, दुर्ग सुरेंद्र, रायपुर रमेश, कांकेर महेश, मानपुर में नम्रता सिंह
गंगा एक्सप्रेसवे ने रचा कीर्तिमान! 24 घंटे में बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी ने भी की तारीफ
भिलाई निगम वार्ड 24 उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सेन लगातार बढ़त की ओर, 4 राउंड में साढ़े 7 सौ वोटों से आगे
Gevra Robbery : गेवरा माइंस लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, नकाबपोश गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रेमी दूसरी लड़की से करता था बात, राज खुला तो Girlfriend ने कर लिया Suicide, प्रेमी ने खेत में दफना कर ऊपर से लगाया धान का रोपा, जीजा के घर से गायब थी लड़की, 5 महीने बाद खुला राज, खोदने पर निकला कंकाल, आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Electric Scooter Fire
Korba Electric Scooter Fire : चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक

Korba Electric Scooter Fire : लगातार ऐसी घटनाओं…

BSP Privatization Row
BSP Privatization Row : BSP निजीकरण पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल पर सांसद के बयान से सियासी विवाद

BSP Privatization Row : BSP के निजीकरण की…

Raipur Tribal Exhibition 2026
Raipur Tribal Exhibition 2026 : रायपुर में आज से सजेगा ‘आदि बाजार’, 12 राज्यों के 80 कारीगर 40 स्टॉल में दिखाएंगे जनजातीय कला और शिल्प

Raipur Tribal Exhibition 2026  :इस आयोजन का उद्देश्य…

Highway Pickup Accident
Highway Pickup Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर; ड्राइवर फरार

Highway Pickup Accident : पुलिस हाईवे पर लगे…

Murder Accused Wife Seeks Security
Murder Accused Wife Seeks Security : सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा, बोली- अगला निशाना मैं थी; फांसी देने की मांग

Murder Accused Wife Seeks Security :आरोपी की पत्नी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?