CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tumor Surgery : रायगढ़ मेडिकल में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन

Tumor Surgery : रायगढ़ मेडिकल में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन

By Newsdesk Admin
15/11/2025
Share
Tumor Surgery
Tumor Surgery

सीजी भास्कर, 14 नवंबर । स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास करते हुए मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इस कड़ी में कान, नाक, गला विभाग (Tumor Surgery) द्वारा अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज के मार्गदर्शन में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।

महिला पिछले 15 साल से गले की बढ़ती गांठ से परेशान थी। कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। कई बार उसे ऑपरेशन की सलाह दी गई, लेकिन डर के कारण उसने इलाज नहीं कराया और इस दौरान बीमारी बढ़ती गई और गले का ट्यूमर विशाल आकार ले चुका था (Tumor Surgery)। महिला ऐसी जटिल स्थिति में पहुँच गई कि ट्यूमर उसकी सांस लेने की नली और खाद्य नली को दबाने लगा था।

कई डॉक्टरों ने ऑपरेशन में आवाज परिवर्तन होने और खाद्य नली को चोट लगने का खतरा बताया, जिससे वह ऑपरेशन कराने से डरती रही। कई जगह के इलाज से निराश होकर अंततः वह मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुँची ।

ईएनटी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. नीलम नायक ने प्राथमिक जांच की और इलाज का तरीका बताया। विशेषज्ञ टीम ने उसकी सभी शंकाएँ दूर कीं और फिर महिला ऑपरेशन के लिए तैयार हुई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आवाज और खाद्य नली को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को बाहर निकालने में सफलता पाई। महिला के गले का ट्यूमर 12 सेंटीमीटर आकार का था।

ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक रोगी को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, जहाँ निश्चेतना विभाग, डाइटीशियन और नर्सेज़ का सतत सहयोग रहा। अंततः रोगी पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दी गई।

इस बीमारी में गॉयटर (गलगंड) यानी थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ना शामिल है। यह गर्दन में सूजन के रूप में दिखता है। आयोडीन की कमी इसका प्रमुख कारण है। लक्षणों में गर्दन में सूजन, निगलने में कठिनाई और सांस लेने में परेशानी शामिल है। उपचार आयोडीन की कमी दूर करने, थायरॉयड हार्मोन थेरेपी या आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी द्वारा किया जाता है।

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Ebola Virus Alert : इबोला खतरे को लेकर रायपुर एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर
बॉडी बना रहे हैं, लेकिन किडनी का ध्यान नहीं! युवाओं में बढ़ता हाई प्रोटीन का खतरनाक ट्रेंड
CG Health Alert : शादी के भोज के बाद 44 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य अमला मौके पर तैनात; कोसमी में जारी इलाज
Corona Virus Update : देश में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, आंकड़ा 7000 पार, अब तक 74 की मौत, जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jobs Abroad
Jobs Abroad : अमेरिका से रूस तक 6 देशों में भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर, लाखों पद खाली

विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय…

BJP Protest
BJP Protest : कोरबा में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

कोरबा में शुक्रवार को भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ,…

Illegal Construction
Illegal Construction : गांधी नगर में स्वीकृति से ज्यादा मंजिलों के निर्माण का आरोप, सार्वजनिक नाली पर कब्जे की शिकायत

रायपुर के पंडरी स्थित गांधी नगर में भवन…

Electric Shock
Electric Shock : बिजली सब-स्टेशन में करंट से ऑपरेटर की मौत, 32 वर्षीय अमन साहू के निधन से गांव में मातम

ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, मुंगेली में सुपारी देकर मर्डर कराने के आरोप में 5 गिरफ्तार

मुंगेली के ग्राम पेंड्री ‘स’ में तुलसी साहू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?