CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Red Fort Bomb Blast : लाल किला के पास हुए कार बम धमाके के मामले में पाकिस्तान के साथ अब देश के सामने आया कनेक्शन

Red Fort Bomb Blast : लाल किला के पास हुए कार बम धमाके के मामले में पाकिस्तान के साथ अब देश के सामने आया कनेक्शन

By Newsdesk Admin
17/11/2025
Share
Red Fort Bomb Blast
Red Fort Bomb Blast

सीजी भास्कर, 17 नवंबर। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम ब्लास्ट (Red Fort Bomb Blast) के केस में पाकिस्तान के साथ अब बांग्लादेश कनेक्शन भी सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों को इसके संबंध में कुछ सबूत मिले हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार कार धमाके से पहले बांग्लादेश में एक गुप्त मीटिंग हुई थी।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने ढाका में हिज्ब-उल-तहरीर के हैंडलरों, प्रतिबंधित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्यों, एक विस्फोटक एक्सपर्ट और दो बांग्लादेशी सरकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया था।

इसी बैठक (Red Fort Bomb Blast) में भारत में हमलों के निर्देश जारी हुए थे। सामने आया है कि पिछले महीने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ढाका में हुई बैठक में सैफुल्लाह सैफ के अलावा जुबैर अहमद (प्रतिबंधित हिज्ब-उल-तहरीर का ढाका प्रमुख), इब्तिसाम इलाही जहीर (सैफ का करीबी सहयोगी और मरकजी जमीयत-अहल-ए-हदीस का महासचिव), हाफिज शुजादुल्लाह और हाफिज अली फजुल (अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का आतंकवादी), व अन्य लोग शामिल हुए।

कई समाचार एजेंसियों ने अपने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस बैठक से जुड़ी एक टीम नवंबर की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और एबीटी सदस्यों की ओर से यूज किए जाने वाले एक घर में रुकी। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या पाकिस्तान से कोई विस्फोटक भी भी दिल्ली-एनसीआर में भेजा गया।

सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान में एक रैली से सैफुल्लाह सैफ के एक वीडियो के कारण हाई अलर्ट पर हैं। सैफुल्लाह वीडियो में खुलेआम दावा कर रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य बांग्लादेश में एक्टिव हैं और भारत पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जांच एजेंसियां इस बैठक और 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए बम धमाके के संभावित कनेक्शन का पता लगाने में जुटी है।

आपको बता दें लाल किला के नजदीक हुए ब्लास्ट केस (Red Fort Bomb Blast) में भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने तीनों डॉक्टर, उमर नबी, मुजम्मिल और शाहीन से जुड़े 20 लाख रुपये के फंड ट्रेल का खुलासा किया है। जो हवाला नेटवर्क के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर ने भेजी थी। पहले चर्चा थी कि इन तीनों ने 26 लाख रुपए इकट्ठा किए। जिसमें से 3 लाख रुपये से अमोनियम नाइट्रेट खरीदी।

भिलाई में अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले दम्पत्ति पुलिस गिरफ्त में, डरा धमका वसूले 2 करोड़, गहने-कैश जब्त
Unidentified Body Found : महानदी में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में हड़कंप!
Interstate Mobile Tower Battery Theft: कोंडागांव में मोबाइल टावर बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
Bhilai Breaking 🛑 सेक्टर के ग्लोब चौक में देर रात फायरिंग, दो युवकों को घायलावस्था में ले जाया गया रायपुर अस्पताल 🛑 फायरिंग करने वाले आरोपी फरार, घायल विश्रामपुर के रहने वाले
CG Murder News : जमीन विवाद में भाई बना हैवान, मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?