CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Seizure Action : महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाया जा रहा 10 लाख रुपये का धान पकड़ाया, 2 वाहन भी जब्त

Paddy Seizure Action : महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाया जा रहा 10 लाख रुपये का धान पकड़ाया, 2 वाहन भी जब्त

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Paddy Seizure Action
Paddy Seizure Action

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अंतर्राज्यीय सीमाओं से अवैध रूप से धान परिवहन (Paddy Seizure Action) की गतिविधियां बढ़ने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के अनुपालन में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने लगातार दो दिनों की कार्रवाई में महाराष्ट्र से अवैध रूप से लााए जा रहे कुल 309 क्विंटल धान और दो वाहनों को जप्त किया है।

पहली कार्रवाई 15 नवम्बर को की गई, जब महिंद्रा पिकअप वाहन से 27.20 क्विंटल धान महाराष्ट्र के ग्राम मुरूमगांव निवासी तरुण यादव द्वारा औंधी क्षेत्र में लाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने संदिग्ध वाहन (Paddy Seizure Action) को रोककर पूछताछ की और धान के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न होने पर पूरा माल जप्त कर लिया। मामले को आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए थाना औंधी को सुपुर्द किया गया।

दूसरी बड़ी कार्रवाई 16 नवम्बर को चिल्हाटी क्षेत्र में की गई। खाद्य विभाग की टीम ने सचदेव फूड प्रोडक्ट, रायपुर द्वारा संचालित एक वाहन क्रमांक CG 16 CJ 8710—को रोका, जिसमें महाराष्ट्र से चिल्हाटी की ओर 309 क्विंटल धान ले जाया जा रहा था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर सम्पूर्ण धान को जप्त कर वाहन को थाना चिल्हाटी के हवाले कर दिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य विभाग के अधिकारी आशीष रामटेके, धरमू राम किंरगे, विश्वनाथ और हेमंत नायक शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, प्वाइंट-चेकिंग और रात्रिकालीन निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पहले ही चरण में रोका जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी (Paddy Seizure Action) व्यवस्था को प्रभावित करने वाले ऐसे अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

महाराष्ट्र: पालघर में रामनवमी कार्यक्रम में अंडा फेंकने का आरोप, तनाव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
ब्लू ड्रम पर फनी वीडियो देख भड़की मनीषा रानी कहा- ‘सरकार को ऐसे वीडियो बनाने वाले को बैन कर देना चाहिए’
कौन हैं विकास मित्र, जिन्हें बिहार में 25 हजार रुपए भत्ता देगी नीतीश सरकार
DA Hike 2025: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा…
सरकारी नौकरी 🔵 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) भर्ती 🟣 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए Golden Chance…..पूरी जानकारी के लिए जरूर पढ़ें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?