CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » De De Pyaar De 2 : अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में कर रही कमाल, 6 दिनों में कमाएं इतने करोड़

De De Pyaar De 2 : अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में कर रही कमाल, 6 दिनों में कमाएं इतने करोड़

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
De De Pyaar De 2
De De Pyaar De 2

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी ये रोमांटिक कॉमेडी 2019 की हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर माधवन, जावेद जाफरी, मीज़ान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता ने भी अहम रोल प्ले किया है।

Contents
  • (De De Pyaar De 2) ‘दे दे प्यार दे 2’ कलेक्शन
  • दे दे प्यार दे 2’ 50 करोड़ी बनने से इंचभर है दूर

फिल्म की कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। ‘दे दे प्यार दे 2’ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी लेकिन बाद में इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। चलिए जान लेते हैं अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

(De De Pyaar De 2) ‘दे दे प्यार दे 2’ कलेक्शन

शैतान के बाद आर माधवन और अजय देवगन एक बार फिर दे दे प्यार दे 2 में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में अजय और रकुल की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और उनके ऑन-स्क्रीन तालमेल की खूब तारीफ हो रही है। वैसे इसे पहले दिन से ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसकी पहले दिन की कमाई अजय की पिछली फ़िल्म, सन ऑफ़ सरदार 2 से भी ज़्यादा रही थी। हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले हफ्ते में कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है।

इस बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो दे दे प्यार दे 2 ने रिलीज के पहले दिन 8.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 12.25 करोड़, तीसरे दिन 13.75 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़ और 5वें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित दे दे प्यार दे 2 ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 3.70 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 की 6 दिनों की कुल कमाई अब 47.75 करोड़ रुपये हो गई है।

दे दे प्यार दे 2’ 50 करोड़ी बनने से इंचभर है दूर

‘दे दे प्यार दे 2’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने 47 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं अब ये फिल्म 50 करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है। इस आंकड़े को हासिल करने के लिए इस फिल्म को बस 3 करोड़ रुपये और चाहिए। बता दें कि इस फिल्म की लागत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रोल बदलकर छाएंगे अर्जुन रामपाल, अगली फिल्म में दिखेगा बिजनेसमैन अवतार
Ethanol Petrol : इथेनॉल मिला पेट्रोल बना नई बहस की वजह, लग्जरी कार की माइलेज पर यूट्यूबर के दावे से मचा बवाल
Taarak Mehta Ooltah Chashmah : दिशा वकानी ने क्यों ठुकराई शो में वापसी, भाई ने सुनाई अंदर की कहानी
Amitabh Bachchan shows his work passion : एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी
Nora Fatehi Sarke Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ पर बवाल: विवादित लिरिक्स के चलते यूट्यूब से हटाया गया नोरा फतेही का गाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?