CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Overbridge Jump Incident : ओवरब्रिज से युवक ने लगाई 25 फीट की खतरनाक छलांग, रेलवे ट्रैक पर गिरा…

Overbridge Jump Incident : ओवरब्रिज से युवक ने लगाई 25 फीट की खतरनाक छलांग, रेलवे ट्रैक पर गिरा…

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Overbridge Jump Incident
Overbridge Jump Incident

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। शहर के बीचोंबीच पवन टॉकीज रेलवे फाटक (Overbridge Jump Incident) पर गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने करीब 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मालगाड़ी के आने से कुछ क्षण पहले की है। लोगों ने बताया कि युवक ओवरब्रिज पर चढ़ा और बिना किसी बातचीत के अचानक नीचे रेलवे ट्रैक की ओर कूद गया। जोरदार आवाज सुनकर फाटक पर मौजूद लोग और दुकानदार दौड़कर मौके पर पहुंचे। युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।

सूचना मिलते ही 112 टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। काफी प्रयासों के बाद युवक की पहचान सुजीत बक्शी के रूप में हुई। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच चुके हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्मघाती कदम प्रतीत होता है, लेकिन इसके कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के ऊपर (Overbridge Jump Incident) से हाईटेंशन बिजली के तार भी गुजरते हैं। यदि युवक इन तारों की जद में आ जाता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। गनीमत यही रही कि वह तारों की बजाय सीधे ट्रैक पर गिरा। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Cobra Rescue : जिला अस्पताल की कैंटीन में निकला जहरीला कोबरा, मरीजों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन
Kedar Kashyap Statement on Congress : भूपेश के आरोपों पर केदार कश्यप का जवाब
Balodabazar Collector Inspection : कलेक्टर दीपक सोनी का औचक निरीक्षण, तहसील कार्यालय में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, स्कूल में बच्चों को किया प्रोत्साहित
CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 फरवरी से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

Bilaspur Statue Controversy
Bilaspur Statue Controversy : बिलासपुर में महापुरुषों की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, CCTV में महिला की हरकतें कैद; केस दर्ज

Bilaspur Statue Controversy : पुलिस के मुताबिक, महिला के…

Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में ग्रामीण महिलाएं…

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?