CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Direct Benefit Transfer : 73,868 निर्माण श्रमिकों को बड़ी सौगात, 25 करोड़ की राशि डीबीटी से ट्रांसफर

Direct Benefit Transfer : 73,868 निर्माण श्रमिकों को बड़ी सौगात, 25 करोड़ की राशि डीबीटी से ट्रांसफर

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Direct Benefit Transfer
Direct Benefit Transfer

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। 73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की गई। यह ट्रांसफर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में किया गया, जिसमें श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने 16 कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 25 करोड़ 65 लाख 90 हजार 402 रुपये की राशि श्रमिकों और उनके परिवारजनों के खातों में भेजकर बड़ी राहत प्रदान की (direct benefit transfer)। इस अवसर पर सचिव सह श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता एवं मंडल के सचिव गिरिश रामटेके भी उपस्थित रहे।

इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से न केवल श्रमिकों को त्वरित लाभ मिल रहा है, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में दक्षता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना में 23 लाभार्थियों को 23 लाख रुपये, उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना में 7 बच्चों को 3 लाख 5 हजार रुपये, तथा गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी योजना के तहत 31,754 बच्चों को 4 करोड़ 18 लाख 62 हजार रुपये वितरित किए गए। मिनीमाता महतारी जतन योजना में 2,436 हितग्राहियों को 4 करोड़ 87 लाख 20 हजार रुपये की सहायता दी गई, जबकि मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 1,080 श्रमिकों को 16 लाख 20 हजार रुपये (direct benefit transfer) प्रदान किए गए ।

इसी प्रकार, निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 47 लाभार्थियों को 47 लाख रुपये, निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में 2 लाभार्थियों को 40 हजार रुपये तथा मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 220 श्रमिकों को 2 करोड़ 20 लाख रुपये का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 655 विद्यार्थियों को 55 लाख 1 हजार 176 रुपये वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 2,461 हितग्राहियों को 4 करोड़ 92 लाख 20 हजार रुपये, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 32,248 बच्चों को 6 करोड़ 47 लाख 61 हजार 500 रुपये, और श्रमिक औजार सहायता योजना में 1,961 श्रमिकों को 67 लाख 82 हजार 238 रुपये का लाभ मिला। इसके अलावा श्रमिक सियान सहायता योजना में 326 श्रमिकों को 65 लाख 20 हजार रुपये, सायकल सहायता योजना में 585 लाभार्थियों को 21 लाख 66 हजार 588 रुपये तथा सिलाई मशीन सहायता योजना में 1 लाभार्थी को 7 हजार 900 रुपये प्रदान किए गए। अंत में, निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत 56 श्रमिकों को 84 हजार रुपये दिए गए।

अंत में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं बीओसीडब्ल्यू अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से सीधे पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। यह पहल रजत जयंती वर्ष में श्रमिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है।

दुर्ग-भिलाई, रायपुर-बिलासपुर में इंकम टेक्स रेड, सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के कमीशन एजेंट्स के घर-दफ्तर में कार्रवाई जारी, 200 से अधिक अफसर कर रहे जांच
Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE : भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद का IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE कार्यक्रम के लिए चयन
Korba Ambulance Delay Death : ग्रामीणों ने 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की मांग की
Holi Liquor Ban Chhattisgarh: होली पर सूखा रहेगा जश्न, पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर पूर्ण रोक
Supreme Court Baby Swap Case: रायपुर के अस्पतालों पर बच्चा बदलने के आरोप में FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?