CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rail Accident Mock Drill : भिलाई में रेल हादसा, घायलों को निकालने में जुटी एनडीआरएफ व रेलवे की टीम

Rail Accident Mock Drill : भिलाई में रेल हादसा, घायलों को निकालने में जुटी एनडीआरएफ व रेलवे की टीम

By Newsdesk Admin
21/11/2025
Share
Rail Accident Mock Drill
Rail Accident Mock Drill

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। भिलाई के बीएमवाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीडी यार्ड में शुक्रवार की सुबह रेल दुर्घटना ( Bhilai Railway Accident ) हो गई। यात्री ट्रेन बेपटरी हो गई और हादसा हो गया, बाद में इसमें आग भी लग गई थी। जानकारी लगते ही मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से निकाला गया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। यह सारा घटनाक्रम रेलवे एवं एनडीआरएफ के माक ड्रिल ( Rail Accident Mock Drill ) का हिस्सा था।

बीडी यार्ड में शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे शुरू हुए रेल दुर्घटना माक ड्रिल में यात्री ट्रेन के बेपटरी होने की स्थिति तैयार की गई। दुर्घटना का सायरन बजते ही पूरे यार्ड में वास्तविक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और राहत-बचाव दलों ने बिना समय गंवाए अपने-अपने कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली। इस माक ड्रिल में दो सौ से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इनमें रेलवे का तकनीकी अमला, सुरक्षा बल, चिकित्सकीय टीमें, ट्रैफिक और इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञ भी शामिल थे। घायलों की भूमिका निभा रहे लोगों को सुव्यवस्थित तरीके से ट्रेन से निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया ( NDRF Rescue Operation )।

अभ्यास के दौरान अत्याधुनिक बचाव तकनीकों का भी उपयोग किया गया, जिनमें हाइड्रोलिक कटर व स्प्रेडर से कोच के दरवाजे खोलना, एयरलिफ्ट बैग से कोच को स्थिर करना, थर्मल इमेजिंग डिवाइस से धुएं में फंसे यात्रियों का पता लगाना और स्ट्रेचर-चेन सिस्टम द्वारा सुरक्षित निकासी जैसी तकनीकें शामिल थीं। संचार समन्वय बनाए रखने के लिए हैंड-हेल्ड वायरलेस नेटवर्क और मोबाइल कमांड कंट्रोल वाहन ( Railway Safety Drill ) का उपयोग किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास रेलवे और एनडीआरएफ की आपदा प्रबंधन क्षमता को परखने और वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

Raigarh Murder Case : गड्ढे में मिले एक ही परिवार के 4 शव, ऊपर से डाला पैरा, मुआवजा विवाद से जुड़ रहा हत्या का मामला
Chhattisgarh GST Department Notice : 1.5 लाख अपंजीकृत व्यापारी रडार पर, 10 अप्रैल से नोटिस की तैयारी, बिजली खपत से पकड़ी जाएगी टैक्स चोरी
Putpura plunges into darkness after transformer failure : ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
IAS Officers Transferred : IAS अधिकारियों का किया तबादला, यशवंत कुमार बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
रिश्ता हुआ शर्मसार…❗चाचा Uncle ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?