CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Millet Bakery Training : ग्रामीण महिलाओं को मिला नया हुनर! मोटे अनाज से बनेगी अब हेल्दी बेकरी

Millet Bakery Training : ग्रामीण महिलाओं को मिला नया हुनर! मोटे अनाज से बनेगी अब हेल्दी बेकरी

By Newsdesk Admin
21/11/2025
Share
Millet Bakery Training
Millet Bakery Training

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। निफ्टम ने मोटा अनाज आधारित बेकरी उत्पादों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। हरियाणा के कुंडली में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम टीम ने प्रो. प्रसन्ना कुमार जी.वी. और अभिमन्यु गौर के नेतृत्व में जशपुर नगर में महुआ पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मोटा अनाज से बने बेकरी प्रोडक्ट्स पर एक हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेशन किया ( Millet Bakery Training )। इस प्रोग्राम में स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य नान खटाई, न्यूट्रीबार और कुकीज जैसे बेकरी आइटम्स में मोटा अनाज के उपयोग के माध्यम से न्यूट्रिशनल अवेयरनेस, स्किल डेवलपमेंट और आय के अवसर बढ़ाना था।

निफ्टम के स्टूडेंट्स ने बाजरे को “न्यूट्री-सीरियल्स” के रूप में महत्व बताया, जो फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं ( NIFTEM Jashpur Workshop )। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण महिलाओं को एंटरप्रेन्योरशिप के अवसरों के बारे में बताया गया, जिससे वे हेल्दी और बाजरे से बने इन उत्पादों की बढ़ती बाजार मांग को पूरा करते हुए अपने आय-स्रोतों में विविधता ला सकें। प्रतिभागियों ने कहा कि निफ्टम द्वारा दिए गए प्रैक्टिकल डेमो और गाइडेंस से उन्हें अपने समुदाय में छोटे पैमाने पर व्यवसाय शुरू करने में बड़ी मदद मिलेगी।

जशपुर में निफ्टम टीम वैल्यू-एडेड फूड प्रोडक्ट्स के उत्पादन के साथ-साथ पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए तकनीकी सहयोग भी दे रही है ( Rural Women Skill Development )। यह पहल फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर फूड-बेस्ड एंटरप्रेन्योरशिप को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम निफ्टम के डायरेक्टर डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है तथा इसे जशपुर जिला प्रशासन का पूरा समर्थन प्राप्त है, जिसमें जिला कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार भी सहयोग दे रहे हैं ( Millet Entrepreneurship Promotion )। कार्यक्रम की गतिविधियों का समन्वय विजय शरण प्रसाद, मिशन मैनेजर, और जय जंगल एफपीसी जशपुर के डायरेक्टर समर्थ जैन कर रहे हैं।

Brijmohan Agrawal Aviation : छत्तीसगढ़ की उड़ान को नई ऊंचाई, रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, उड्डयन मंत्री से मिले सांसद बृजमोहन
SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर
Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता
Durg Bhilai Traffic Police Action: नशे और नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, सड़कों पर उतरी सख्त पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

Youth Startup
Youth Startup : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बदली सोच, देसी मछलियों से लाखों का कारोबार तो कहीं तैयार हो रहा बीज बोने वाला रोबोट

छत्तीसगढ़ के युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ…

Election Commission
Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की…

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?