CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Unity March Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Unity March Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By Newsdesk Admin
23/11/2025
Share
Unity March Chhattisgarh
Unity March Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा (Unity March Chhattisgarh) में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं के दल को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक आयोजित पदयात्रा (Statue of Unity Walk) में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि रियासतों का विलय भारत की एकता का वह मजबूत आधार है, जिसने देश को आज की स्थिरता प्रदान की।

उन्होंने बताया कि विगत दिनों वे गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन किए। वहां पर भारत की सांस्कृतिक एकता की जीवंत झलक देखने को मिली। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, विविधता और व्यंजनों का भव्य प्रदर्शन (Chhattisgarh Culture Showcase) भी किया गया था।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 26 नवंबर से 06 दिसंबर तक चलने वाले इस यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ देशभर के जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे, जो राज्य के लिए गर्व की बात है (National Integration Programme)।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता के निर्माण (Unity March Chhattisgarh) में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने रियासतों के ऐतिहासिक विलय को भारत की अखंडता की नींव बताया। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक अवसर बताया। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने युवाओं को अपने संबोधन में उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, जी. वेंकट राव, श्याम नारंग, राहुल टिकरिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mungeli Collector Kundan Kumar : मुंगेली कलेक्टर की ‘ऑन-द-स्पॉट’ कार्रवाई, गौरव पथ और प्रवेश द्वार निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदारों को नोटिस; गुणवत्ता से समझौता नहीं
Veer Bal Rally : छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने वीरता और गौरव की जो मिसाल पेश की, वह युगों तक प्रेरणा देती रहेगी : विष्णु देव
Picnic Accident : पिकनिक मनाने गई युवती समेत तीन बहे, रेस्क्यू टीम भी फंसी
Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल
Husband Kills Wife Over Money Dispute : पैसों के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पति ने पत्नी की हथौड़ी मारकर हत्या की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?