CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Voter List Revision : 95 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण, इस तारीख से पहले करें जमा

Voter List Revision : 95 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण, इस तारीख से पहले करें जमा

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
Voter List Revision
Voter List Revision

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (Voter List Revision) कार्यक्रम के तहत गणना चरण का कार्य तीव्र गति से जारी है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी वैध मतदाता छूट न जाए और कोई अवैध नाम शामिल न हो, बूथ लेवल अधिकारी विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वे दुर्गम इलाकों में पहुंचकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं और घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं।

आज बीजापुर जिले के 89 बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के भाग क्रमांक 138 पल्लेवाया के बीएलओ पायकुराम कश्यप तथा भाग क्रमांक 70 गुट्टामंगी के बीएलओ रामसाय यादव ने इंद्रावती नदी पार कर (Voter List Revision) अबूझमाड़ के दुर्गम क्षेत्र में गणना प्रपत्र बांटने एवं उनका संकलन कार्य किया। निर्वाचन आयोग ने ऐसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में बीएलओ के इस समर्पण को सराहा है।

राज्य के सरगुजा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, महासमुंद, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, फतेहपुर, मनेंद्रगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती सहित कई जिलों के 85 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन (Voter List Revision) कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

इसी दौरान विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया गया है। सम्मानित बीएलओ इस प्रकार हैं, आरती रात्रे (कोरबा), मथुरा पटेल (सारंगढ़-बिलाईगढ़), नंदकुमार यादव, शिवकुमार सिंह, कृष्ण कुमार राठौर, सुरेश डहरिया, सीताराम यादव (जांजगीर-चांपा) और रजनी नाग (पत्थलगांव)।23 नवम्बर 2025 तक प्रदेश में 95 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल पंजीकृत 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं का लगभग 45% है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 4 दिसंबर का इंतजार न करें और अपने गणना प्रपत्र समय पर जमा करें। मतदाता यह कार्य ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं।

सीईओ छत्तीसगढ़ ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें।

MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश
Suniel Shetty : अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी रहीं साथ
Car Fire Incident in Bhilai-3: ठंड से बचने जलाया अलाव, लपटों में झुलसी दो कारें; आरोपी गिरफ्तार
Mountain Man Trademark Case : MP CM मोहन यादव के खिलाफ रायपुर कोर्ट में याचिका, 11 अगस्त को फैसला
Raipur IPL Betting Crackdown: IPL से पहले सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, ‘अब खेल नहीं, सीधा एक्शन होगा’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tiger Attack
Tiger Attack : शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने युवक को दबोचा, जंगल में ले गई, मौत के बाद  दहशत

अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे बांधा के जंगल…

NSUI News
NSUI News : 48 घंटे में बदला NSUI का फैसला, 9 नियुक्तियां रद्द होने से संगठन की अंदरूनी राजनीति पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ NSUI में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा…

Vijay Sharma
Vijay Sharma : सावन के अंतिम सोमवार पर अमरकंटक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नर्मदा और ज्वालेश्वर महादेव की पूजा की

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सोमवार को…

IPS Transfer
IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 31 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक…

Mobile Recovery
Mobile Recovery : रायगढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की उम्मीद, 37.50 लाख के 150 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

मोबाइल गुम होने के बाद जिन लोगों ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?