CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP New President : भाजपा की कमान किसके हाथ! धर्मेंद्र–भूपेंद्र–शिवराज–मनोहर में से एक बनेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP New President : भाजपा की कमान किसके हाथ! धर्मेंद्र–भूपेंद्र–शिवराज–मनोहर में से एक बनेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
BJP New President
BJP New President

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। इसी हफ्ते भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP New President) की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से पार्टी के शीर्ष नेताओं की लगातार बैठकों और बीते मंगलवार को संगठन चुनाव समिति के अध्यक्ष के. लक्ष्मण की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह अटकल और तेज हो गई है।

बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पदाधिकारियों को दिए जाने वाले रात्रिभोज को भी इसी संभावित घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे बिहार की जीत का जश्न बताया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार (BJP Leadership Change) नए अध्यक्ष (BJP New President) के लिए धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल और मनोहर लाल जैसे नामों पर चर्चा है, लेकिन भाजपा में अंतिम समय में चौंकाने वाले निर्णय की संभावना हमेशा बनी रहती है।

28 से 30 नवंबर को रायपुर में डीजीपी–आईजी कांफ्रेंस होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह मौजूद रहेंगे। इसके बाद 1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र चलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा इन्हीं दिनों में हो सकती है, क्योंकि इसके बाद भाजपा आमतौर पर मकर संक्रांति के आसपास बड़ी राजनीतिक घोषणा करती है।

एक साल से अटका हुआ है चुनाव (BJP New President)

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लगभग एक साल से अटका हुआ है। पार्टी ने पिछले साल ही जिला से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन चुनावों की तारीखें घोषित कर दी थीं और उम्मीद थी कि जनवरी-फरवरी तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

लेकिन दिल्ली चुनाव, ऑपरेशन सिंदूर और फिर बिहार विधानसभा चुनाव के कारण यह प्रक्रिया आगे बढ़ती रही। जुलाई तक अधिकांश राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरे हो गए, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला टल गया।

शनिवार की रात अमित शाह, जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष के बीच लंबी बैठक हुई जिसके बाद शाह लगातार वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करते रहे। पिछले तीन दिनों से शाह की सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी को भी इसी से जोड़ा जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव के कारण 30 जून 2024 तक बढ़ा था और वे इसी विस्तार के आधार पर अब तक पद पर बने हुए हैं। आरएसएस और भाजपा के बीच किसी असहमति की चर्चा भी हुई थी, लेकिन मोहन भागवत ने अगस्त में स्पष्ट कर दिया था कि अध्यक्ष का निर्णय भाजपा स्वयं करेगी।

अब सभी संकेत इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव बहुत जल्द सामने आ सकता है और (BJP National President Election) के तहत नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा इसी हफ्ते होने की संभावना सबसे अधिक है।

US Leaked Strategy Europ : क्या अमेरिका यूरोप के तीन ताकतवर नेताओं की सत्ता बदलने की रणनीति बना रहा है?
NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग
Startup Incentive Policy : छत्तीसगढ़ स्टार्टअप क्रांति को कैबिनेट की मंजूरी, पांच साल में 5 हजार नए उद्यमों को मिलेगा सरकारी बूस्ट
DGP IG Conference India : माओवादी हिंसा के मोर्चे पर पड़ोसी राज्यों के अनुभवों से बनेगी रणनीति, कल आएंगे पीएम मोदी
Woman raped in Raigarh : घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rescue Operation
Rescue Operation : उफनते नाले में पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान, समय रहते पहुंचे राहत दल ने टाला बड़ा हादसा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

Drug Awareness
Drug Awareness : नशे के खिलाफ जिले में चला बड़ा अभियान, सैकड़ों लोगों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

MY Bharat
MY Bharat : युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर, कलेक्टर ने दिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

Gariaband Police
Gariaband Police : सरदार पटेल की जयंती पर हुई अनोखी पहल, पुलिस ने ऐसा काम किया जिसकी हर ओर हो रही चर्चा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

DGP Investigation
DGP Investigation : आकाश कश्यप की मौत ने बढ़ाई हलचल, अब सबसे बड़े पुलिस अधिकारी तक पहुंची न्याय की मांग

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?