CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wild Buffalo Conservation : छत्तीसगढ़ में वन भैंसा और काला हिरण संरक्षण पर बड़े निर्णय, राज्यव्यापी योजना शुरू

Wild Buffalo Conservation : छत्तीसगढ़ में वन भैंसा और काला हिरण संरक्षण पर बड़े निर्णय, राज्यव्यापी योजना शुरू

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
Wild Buffalo Conservation
Wild Buffalo Conservation

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ में वन भैंसा संरक्षण एवं स्थानांतरण (Wild Buffalo Conservation) को लेकर नवा रायपुर स्थित आरण्य भवन में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन अरुण कुमार पाण्डेय ने की। इसमें प्रदेश में वन भैंसा (वाइल्ड बफैलो) के संरक्षण, (Chhattisgarh Wildlife) संख्या वृद्धि, स्थानांतरण तथा वैज्ञानिक वन्यजीव प्रबंधन पर विस्तार से विमर्श किया गया।

Contents
  • (Wild Buffalo Conservation) वन भैंसा संरक्षण पर विस्तृत चर्चा
  • उदंती–सीतानदी व बारनवापारा में संरक्षण कार्य तेज
  • स्थानांतरण और अनुमतियों की प्रक्रिया तेज
  • काला हिरण संरक्षण पर भी चर्चा

(Wild Buffalo Conservation) वन भैंसा संरक्षण पर विस्तृत चर्चा

बैठक में राज्य के राजकीय पशु वन भैंसा की संख्या वृद्धि एवं संरक्षण पर प्रमुखता से चर्चा हुई। पाण्डेय ने कहा कि इस दिशा में सभी विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने एक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसे जमीन पर उतारने पर बल दिया। डॉ. आर.पी. मिश्रा ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से अब तक किए गए संरक्षण कार्यों, वन भैंसा की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वन भैंसा प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा वन्यजीव है और इसके संरक्षण के लिए निरंतर वैज्ञानिक प्रयास अनिवार्य हैं।

उदंती–सीतानदी व बारनवापारा में संरक्षण कार्य तेज

बैठक में बताया गया कि उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व और बारनवापारा अभयारण्य में वन भैंसा प्रजनन (मेटिंग) के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध है। वर्तमान में बारनवापारा में 1 नर और 5 मादा वन भैंसे मौजूद हैं। वन भैंसों की वास्तविक संख्या और शुद्ध नस्ल की पहचान के लिए (Geo Mapping Technology) जियो-मैपिंग तकनीक का उपयोग करने की योजना प्रस्तुत की गई। साथ ही वन भैंसों के रहवास, भोजन और स्वास्थ्य प्रबंधन को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

स्थानांतरण और अनुमतियों की प्रक्रिया तेज

बैठक में निर्णय लिया गया कि वन भैंसों के स्थानांतरण के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्डलाइफ और NTCA से आवश्यक अनुमतियाँ जल्द प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए जल्द ही एक विशेष दल दिल्ली भेजा जाएगा। वन भैंसों की चिकित्सा देखभाल के लिए दो पशु चिकित्सकों को पूर्णकालिक रूप से नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया, ताकि (Wild Buffalo Protection) संरक्षण और ट्रांसलोकेशन के दौरान किसी प्रकार का जोखिम न रहे। साथ ही सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति लेकर जंगल सफारी सहित अन्य क्षेत्रों में सैटेलाइट-आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

काला हिरण संरक्षण पर भी चर्चा

बैठक में काला हिरण (Blackbuck) संरक्षण पर भी चर्चा की गई। वर्ष 2018 में बारनवापारा अभयारण्य में पुनर्स्थापन कार्यक्रम शुरू किया गया था। संरक्षण कार्यों के तहत बाड़ों में रेत और जल निकासी प्रणाली में सुधार, पोषण की निगरानी और समर्पित टीम की तैनाती जैसे कदम उठाए गए। इन प्रयासों से वर्तमान में बारनवापारा में लगभग 190 काले हिरण सुरक्षित रूप से मौजूद हैं। इस सफलता को देखते हुए अन्य अभयारण्यों में भी काला हिरण पुनर्स्थापन की योजना बनाई जा रही है।

बैठक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. माधेश्वरन, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक उदंती–सीतानदी सुश्री सतीविशा समाजदार, DFO बलौदाबाजार धम्मशील गनवीर, उप संचालक इंद्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बलगा सहित WTI, WII, कामधेनु विश्वविद्यालय व जंगल सफारी के कई विशेषज्ञ व अधिकारी उपस्थित रहे।

RTE भुगतान विवाद: निजी स्कूलों का विरोध तेज, 18 अप्रैल को प्रदेशभर में बंद
Godavari Power & Ispat Accident : गर्म लोहे का ढांचा गिरा, 6 की मौत… अब प्रबंधन पर केस दर्ज
CG News : देखिए विडियो कैसे धू-धू कर जल गई OLA इलेक्ट्रिक बाइक, कर्मचारियों की सूझबूझ “शोरूम के बाहर फेंकी जलती हुई बाईक”
Dial 112 : बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत, अब हादसे और अपराध की सूचना पर तेजी से पहुंचेगी मदद
पुलिस को चकमा दे अभिरक्षा से भागा NDPS का आरोपी अमृतपाल, रायपुर DIG के आदेश पर 4 पुलिस वाले सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Cabinet Meeting 2026 : तबादला नीति समेत कई अहम फैसले

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में चल रहे…

Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल…

Demand to put CM’s photo on liquor shops : नेता प्रतिपक्ष बोले- राजस्व देने वालों को भी मिले पहचान

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा में सुशासन तिहार…

First friendship then alcohol and blackmail : हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

डीजी गौतम पहुंचे बिलासपुर के दौरे पर, पुलिस अफसरों की ली बैठक, कहा – “आम आदमी को लगना चाहिए कि पुलिस चुस्त है और वह बेखौफ और बेरोकटोक आवाजाही कर सकता है”

14/02/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Bail Rejected Court : सट्टा खाईवाल ‘किंग लाला’ को बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, आरोपी अब भी फरार

19/02/2026
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

10/04/2026
छत्तीसगढ़

BJP Morcha List Dhamtari : धमतरी जिला भाजपा ने किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की

19/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?