CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhoni-Kohli VIDEO : धोनी ने विराट कोहली के लिए खुद ड्राइव की कार, खिलाड़ियों को अपने घर पर दिया जीत का मंत्र

Dhoni-Kohli VIDEO : धोनी ने विराट कोहली के लिए खुद ड्राइव की कार, खिलाड़ियों को अपने घर पर दिया जीत का मंत्र

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
Dhoni-Kohli VIDEO
Dhoni-Kohli VIDEO

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज रविवार 30 नवंबर से रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसी बीच टीम इंडिया (Dhoni-Kohli VIDEO) के खिलाड़ियों ने गुरुवार (27 नवंबर) को रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनके घर पर मुलाकात की।

विराट कोहली, ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल होने धोनी (Dhoni-Kohli VIDEO) के घर पहुंचे थे। इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। एक वायरल वीडियो में एमएस धोनी खुद एसयूवी कार ड्राइव करके विराट कोहली को होटल छोड़ने जा रहे हैं। यह वीडियो दोस्ती की ऐसी मिसाल पेश करता है।

फैंस को सबसे अधिक खुशी इस बात से हुई कि इस पार्टी के बाद धोनी खुद कोहली को अपनी कार में बिठाकर होटल छोड़ने जा रहे थे। वायरल क्लिप में धोनी गाड़ी चला रहे हैं और कोहली उनके बगल में बैठे हुए हैं। दोनों सड़कों पर जमा हुए खुश फैंस का हाथ हिला रहे थे। कुछ ही मिनटों में यह वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर छा गई। कई फैंस ने इसे ‘साल का सबसे बड़ा पल’ करार दिया।

पंत और गायकवाड़ ने भी भारत के पूर्व कप्तान से भी मुलाकात की। जब भी नेशनल क्रिकेट टीम धोनी के होमटाउन में खेलती है तो खिलाड़ी उनके घर जरूर जाते हैं। पंत लंबे समय से धोनी को अपना मेंटर मानते हैं। वह टीम के साथियों के साथ पहुंचे। जबकि गायकवाड़ अपने IPL कप्तान के साथ आसानी से घुलमिल गए हैं।

यह मुलाकात भारतीय टीम के लिए एक अहम मौके पर हुई। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ODI टीम की कमान संभाल रहे हैं। टीम निराशाजनक टेस्ट सीरीज के बाद जल्दी से वापसी करना चाह रही है। ODI सेटअप में वापसी कर रहे कोहली से भारत की बैटिंग को मजबूत करने की उम्मीद है। धोनी के घर पर उनकी मौजूदगी ने न सिर्फ फैंस में उत्साह बढ़ाया। बल्कि टीम में नई एनर्जी और एकजुटता का भी प्रतीक था।

इस हफ्ते की शुरुआत में रांची पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों ने रीयूनियन के लिए कुछ समय के लिए अपना ट्रेनिंग शेड्यूल रोक दिया। धोनी के घर के बाहर दिन भर भीड़ लगी रही। हर स्टार के आने पर चीयर करती रही। फोटो और वीडियो खूब शेयर होते रहे। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों रांची में है। वहां साउथ अफ्रीका के साथ पहला वनडे मैच होना है।

रांची एमएस धोनी का होमटाउन है, ऐसे में पूर्व कप्तान का मौजूदा क्रिकेट टीम से मिलना तो बनता ही है। ऐसे मौके को खास बनाने के लिए धोनी ने विराट कोहली, ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को अपने फार्महाउस पर डिनर के लिए बुलाया था। पार्टी की कोई तस्वीरें तो बाहर नहीं आ पाईं। लेकिन जाने-जानें की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

GT KKR Match Preview : IPL में आज का मैच गुजरात vs कोलकाता, KKR का अब तक नहीं खुला जीत का खाता
Rohit Sharma News : रोहित शर्मा खेलेंगे टी20, इस टूर्नामेंट से करेंगे वापसी!
RCB vs Mumbai Indians : रायपुर में भुवनेश्वर की आंधी में मुंबई का सूर्य अस्त, प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर
IPL vs PSL : बीसीसीआई के इस फैसले से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, झेलना पड़ेगा करोड़ों का नुकसान
DC VS MI : आज दिल्ली व मुंबई के लिए करो या मरो का मुकाबला, एमआई जीती तो प्लेआफ नहीं तो….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

Raipur Demolition : विधायक कॉलोनी की तैयारी में चली बड़ी कार्रवाई, घर टूटने के बाद गांव में क्यों बढ़ गया विरोध

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी के नकटी गांव…

Gautam Gambhir : आयरलैंड से हार के बाद क्यों घिरे गौतम गंभीर, एक विदेशी टीम के पोस्ट ने मचा दी नई चर्चा

सीजी भास्कर, 29 जून। आयरलैंड के खिलाफ टी20…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?