CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BMC Elections 2025 :  उद्धव ठाकरे का महायुति सरकार पर तीखा हमला, कहा – ‘पैसा फेंको, तमाशा देखो’

BMC Elections 2025 :  उद्धव ठाकरे का महायुति सरकार पर तीखा हमला, कहा – ‘पैसा फेंको, तमाशा देखो’

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
BMC Elections 2025
BMC Elections 2025

सीजी भास्कर, 2 दिसंबर। महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव (BMC Elections 2025) को लेकर सियासी पारा हाई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में आरोप–प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव अब “पैसा फेंको, तमाशा देखो” मॉडल पर चल रहा है।

Contents
  • उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर साधा निशाना
  • (BMC Elections 2025) शिंदे पर भी बोला तीखा हमला

उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि महायुति के अंदर ही मारामारी मची हुई है। उन्होंने कहा कि कुकर में जैसे उबाल आता है, वैसे ही मालवण और कोंकण में आपस में ही लड़ाई शुरू हो गई है। बैग भर-भरकर पैसे पकड़े जा रहे हैं, लोग पकड़े जा रहे हैं। जो सरकार के हैं, उन्हें क्लीन चिट दी जा रही है, जबकि अन्य पर कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह पूरी व्यवस्था एक ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह चल रही है। “किसी को भी इसमें डालो, वो धुलकर ही बाहर आता है।” उद्धव ठाकरे ने मंत्री जयकुमार गोरे पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह मंत्री बाहर से ‘गोरे’ हैं, लेकिन मन से ‘काले’। उनका कहना है कि अगर पति तुम्हें 100 रुपए नहीं देता, तो मुख्यमंत्री तुम्हें 1500 रुपए दे रहे हैं। यह पति-पत्नी में झगड़ा लगवाने जैसा है। 1500 रुपए देकर निष्ठा खरीदने की कोशिश हो रही है।

(BMC Elections 2025) शिंदे पर भी बोला तीखा हमला

उद्धव ने कहा, “ये लोग महिलाओं से कह रहे हैं कि पति को छोड़कर मुख्यमंत्री पर भरोसा करो। यह कैसी सोच है? किस प्रकार का भ्रष्टाचार है? ऐसे लोगों के हाथों में हम मुंबई नहीं दे सकते।” उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता यह सब देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

इसके साथ ही मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर उन्होंने इशारों ही इशारों में एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई में आज जिस तरह का प्रदूषण देखा जा रहा है, ऐसा कभी पहले नहीं हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदूषण की यह स्थिति आखिर क्यों पैदा हुई?

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार में महागठबंधन को लगा बड़ा झटका, सीएम सोरेन की पार्टी JJM इतनी सीटों पर अलग लड़ेगी चुनाव
Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ
इंतजार करिए, अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी है: सीएम योगी
RJD विधायक रीतलाल यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, बिल्डर को दी थी जान से मारने की धमकी
मुंबई में मराठी नहीं गुजराती से भी चल जाएगा काम’, भैयाजी जोशी के बयान पर भड़के शिवसेना-NCP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Urban Administration Transfer 
Urban Administration Transfer  : नगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। राज्य शासन ने नगरीय…

Ramanujganj Anicut Rescue
Ramanujganj Anicut Rescue : एनीकट में डूबते युवक की बची जान, युवकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  एनीकट में नहाने…

CSVTU UTD Admission 2026 : अंतिम चरण शुरू, दस्तावेज सत्यापन के लिए कैंपस में उपस्थित होना अनिवार्य

CSVTU UTD Admission 2026

Raipur Ambedkar Hospital
Raipur Ambedkar Hospital : परिजनों ने छोड़ा साथ, अस्पताल कर्मियों ने निभाया परिवार का फर्ज

सीजी भास्कर,  12 जुलाई। बीमारी से जूझ रहे…

Cyber Fraud Case
Cyber Fraud Case  : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  8.65 करोड़ रुपये…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?