CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

By Newsdesk Admin
13/02/2026
Share
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित (Chhattisgarh Wildlife Board Meeting) की गई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ-साथ नए एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत विभिन्न प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सर्वसम्मति बनी।

Contents
  • न्यूनतम हस्तक्षेप और सह-अस्तित्व पर जोर
  • स्थायी समिति के गठन को मिली मंजूरी
  • इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति
  • संरक्षण के साथ विकास का संतुलन

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनका संरक्षण केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध शिकार और गतिविधियों पर सख्त रोक तथा जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को संरक्षण से जोड़ना बेहद जरूरी है।

न्यूनतम हस्तक्षेप और सह-अस्तित्व पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत को अपनाया जाना चाहिए। केवल अत्यावश्यक कार्य ही इस तरह से किए जाएं कि प्राकृतिक संतुलन प्रभावित (Chhattisgarh Wildlife Board Meeting) न हो। उन्होंने सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी विकासात्मक गतिविधियों के संचालन की बात कही।

स्थायी समिति के गठन को मिली मंजूरी

बैठक का एक अहम निर्णय छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (Standing Committee) के गठन को लेकर रहा। इस समिति का गठन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे।

बताया गया कि वन्यजीव दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाले कार्यों के लिए बोर्ड की अनुशंसा अनिवार्य होती है, लेकिन बैठकों के बीच लंबे अंतराल के कारण कई बार प्रस्तावों के निपटारे में देरी हो जाती थी। स्थायी समिति के गठन से वैधानिक स्वीकृतियों में तेजी आएगी और वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान संभव होगा।

इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति

बैठक में कई अहम परियोजनाओं के प्रस्तावों को अनुमोदन देकर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु भेजने का निर्णय लिया गया, जिनमें प्रमुख हैं –

उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन कार्य

पीएम जनमन योजना के तहत कबीरधाम जिले के कवर्धा वनमंडल में पंडरीपानी मेन रोड से सौरु तक मार्ग मजबूतीकरण

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित 6 प्रस्ताव

सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का प्रस्ताव

उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना

उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का प्रस्ताव

संरक्षण के साथ विकास का संतुलन

बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार वन्यजीव संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाकर (Chhattisgarh Wildlife Board Meeting) आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पर्यावरण, वन्यजीव और मानव – तीनों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना राज्य की प्राथमिकता है।

Cashless Medical Scheme: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, इलाज के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
Online Electricity Connection : अब बिजली कनेक्शन के लिए लाइन में नहीं, सिर्फ ऑनलाइन…!
झारखंड का देश में बजा डंका, PM पुरस्कार मिलने पर DM रविशंकर बोले- ‘इसका क्रेडिट…’
Canal Road : नई सड़क परियोजना से बढ़ी लोगों की चिंता, हजारों परिवारों में बेघर होने का डर
CG Budget BrEaKiNg News 🔵 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पुनः होगी शुरू, महतारी वंदन योजना, नियद नेल्लानार, पीएम जन मन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ का बजट बढ़कर हुआ एक लाख 54 हजार 775 करोड़ रूपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?