CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Trikunda Teacher Arrest : छात्र की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Trikunda Teacher Arrest : छात्र की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
Trikunda Teacher Arrest
Trikunda Teacher Arrest

सीजी भास्कर, 2 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना त्रिकुंडा पुलिस ने छात्र के साथ मारपीट करने वाले शिक्षक उदय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ( Trikunda Teacher Arrest) आरोपी शिक्षक को जिला शिक्षाधिकारी एमआर यादव पहले ही निलंबित कर चुके हैं।

प्रार्थी धनंजय यादव, निवासी ग्राम पलगी (छितौलीपारा), ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका सात वर्षीय पुत्र भागीरथी यादव, जो शासकीय प्राथमिक शाला जवाखाड़ी, ग्राम पंचायत पलगी में कक्षा दूसरी का छात्र है—28 नवंबर 2025 को स्कूल से घर लौटा तो उसके दोनों गाल सूजे हुए थे, आँख में खून उतर आया था और बच्चा बुखार से कांप रहा था।

बच्चे ने बताया कि टिफिन के बाद शिक्षक उदय यादव कक्षा में आए और गिनती नहीं बता पाने पर गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2) बीएनएस और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75, 82 के तहत अपराध दर्ज किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने आरोपी की तलाश की और उसे ग्राम पलगी से गिरफ्तार कर लिया। उदय कुमार यादव (56) निवासी पलगी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ( Trikunda Teacher Arrest) पुलिस ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एयर इंडिया विमान उड़ाने की धमकी देने वाला निकला छत्तीसगढ़ का नाबालिग, हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
Swadeshi Campaign : तीन महीने तक घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, भाजपा ने शुरू की बड़ी मुहिम
Free Competitive Exam Coaching Raipur: रायपुर के युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, बैंक–रेलवे–SSC की फ्री तैयारी; जानें आवेदन की आखिरी तारीख और शर्तें
जून में झमाझम बारिश की उम्मीद, मौसम विभाग की भविष्यवाणी – सामान्य से अधिक होगी वर्षा
Chhattisgarh School Rationalization : सरकार का दावा…! युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त, शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?