CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जोनल अफसर पर प्रताड़ना, गाली गलौच और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम कर्मी ने खाईं क्लोरोफॉर्म की 30 गोलियां, CM के नाम लिखा सुसाइड नोट

जोनल अफसर पर प्रताड़ना, गाली गलौच और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम कर्मी ने खाईं क्लोरोफॉर्म की 30 गोलियां, CM के नाम लिखा सुसाइड नोट

By Newsdesk Admin 30/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। लखनऊ नगर निगम में तैनात कर्मचारी सतेंद्र सैनी ने जोनल अफसर पर प्रताड़ना, गाली गलौच और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए क्लोरोफॉर्म की गोलियां खा ली। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। गोलियां खाने से पहले उसने सीएम के नाम तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें जोन 6 के जोनल अफसर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रताड़ना से परेशान होकर सतेंद्र ने क्लोरोफॉर्म की करीब 30 गोलियां एक साथ खा ली हैं।

पीड़ित कर्मचारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें जोनल अफसर मनोज यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि हाल ही में उसका ट्रांसफर जोन 6 में हुआ था। जब वह ज्वाइनिंग लेटर लेकर अधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने गाली गलौच कर उसे भगा दिया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि मनोज यादव के द्वारा हर फाइल पास करने के एवज में 3 हजार रुपए की मांग की जाती है। ऐसे में कार्यालय के अंदर भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री को लिखे तीन पेज के पत्र में पीड़ित ने और भी कई बातें लिखी हैं। वहीं घटना प्रकाश में आने के बाद नगर निगम अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए हैं। बताया जा रहा है की आत्महत्या का प्रयास करने वाला सतेंद्र कर्मचारी नेता भी है। फिलहाल गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद परिजनों ने सुबूत लेकर नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह से मामले की शिकायत की है। उनका कहना है कि मनोज के द्वारा लगातार सतेंद्र को परेशान किया जाता था। नतीजतन उन्होंने यह कदम उठा लिया। इसके बाद परिजनों ने नगर आयुक्त से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। नगर आयुक्त के आलावा परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी एक पत्र लिखकर जांच एवं कार्रवाई की मांग उठाई है हालांकि अभी तक मामले को लेकर मनोज यादव का पक्ष सामने नहीं आया है।

You Might Also Like

Constable dies after operation : इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा

Question on the security of Satrenga tourist spot : बिना इंतजाम के सैलानियों की जान जोखिम में

Action taken against illegal fuel sales : दवा दुकानों की भी जांच शुरू

Chhattisgarh liquor scam : ED की बिलासपुर में बड़ी रेड, 17 किलो सोना-नकदी बरामद, फरार विकास अग्रवाल की तलाश तेज

Big setback for Delhi against Rajasthan : फिट होने के बावजूद नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी, जानिए वजह

Newsdesk Admin 30/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Constable dies after operation : इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा

Constable dies after operation

Question on the security of Satrenga tourist spot : बिना इंतजाम के सैलानियों की जान जोखिम में

Question on the security of Satrenga tourist spot

Action taken against illegal fuel sales : दवा दुकानों की भी जांच शुरू

Action taken against illegal fuel sales

Chhattisgarh liquor scam : ED की बिलासपुर में बड़ी रेड, 17 किलो सोना-नकदी बरामद, फरार विकास अग्रवाल की तलाश तेज

Chhattisgarh liquor scam

Big setback for Delhi against Rajasthan : फिट होने के बावजूद नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी, जानिए वजह

Big setback for Delhi against Rajasthan

You Might Also Like

छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्यस्वास्थ्य

Constable dies after operation : इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा

02/05/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Question on the security of Satrenga tourist spot : बिना इंतजाम के सैलानियों की जान जोखिम में

02/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्यस्वास्थ्य

Action taken against illegal fuel sales : दवा दुकानों की भी जांच शुरू

01/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Chhattisgarh liquor scam : ED की बिलासपुर में बड़ी रेड, 17 किलो सोना-नकदी बरामद, फरार विकास अग्रवाल की तलाश तेज

01/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?