CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Brain Eating Amoeba Kerala : दिमाग खाने वाले अमीबा से 42 लोगों की मौत

Brain Eating Amoeba Kerala : दिमाग खाने वाले अमीबा से 42 लोगों की मौत

By Newsdesk Admin
05/12/2025
Share
Brain Eating Amoeba Kerala
Brain Eating Amoeba Kerala

सीजी भास्कर, 5 दिसंबर। केरल में 2025 में अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (Brain Eating Amoeba Kerala) के कारण 170 मरीज मिले और 42 लोगों की मौत दर्ज हुई है। यह संक्रमण आम भाषा में दिमाग खाने वाला अमीबा कहा जाता है। लोकसभा में लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि 2023 से अब तक 211 मामले और कुल 53 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में केवल दो केस और दो मौतें दर्ज की गई थीं, जबकि 2024 में यह संख्या 39 मामलों और नौ मौतों तक पहुंची। लेकिन वर्ष 2025 में स्थिति अधिक चिंताजनक हो गई, जहां मामले बढ़कर 170 और मौतें 42 हो गईं। मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष कोझिकोड (Brain Eating Amoeba Kerala) में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की टीम ने अमीबा संक्रमण फैलने के कारणों की जांच की थी।

आईसीएमआर द्वारा विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई गई, जिसमें वायरस वृद्धि, स्रोत, नियंत्रण और रोकथाम पर व्यापक चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को निगरानी बढ़ाने, जल स्रोत में परीक्षण सुधारने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।

यह संक्रमण कैसे फैलता है

अमीबिक एन्सेफलाइटिस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का तीव्र और घातक रोग है, जो नेग्लेरिया फाउलेरी नामक अमीबा से होता है। यह संक्रमण आमतौर पर तब फैलता है जब लोग ऐसी झीलों, नदियों या तालाबों में तैरते हैं, जिनके पानी में यह अमीबा मौजूद रहता है। संक्रमण नाक के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुंचता है और 95% मामलों में रोगी की मृत्यु हो जाती है। विशेषज्ञों ने गर्मियों में विशेष सावधानी बरतने, तालाब व झील में नाक में पानी जाने से रोकने, और संक्रमित क्षेत्र में बिना सुरक्षा तैराकी से बचने की सलाह दी है।

51 करोड़ की सौगात के लिए डिप्टी CM ने विधायक रिकेश को दी बधाई, कहा – “सभी कार्यों की करें मानीटरिंग”
बच्ची के अपहरण, रेप और मर्डर में चाचा ही…., DNA मैच, मददगार की तलाश जारी
Responsibility of Aurangabad : बिहार में दूसरे चरण के लिए MLA रिकेश को औरंगाबाद में मिली जवाबदारी, आज शाम भिलाई से होंगे रवाना
मुंबई में फिर डरा रहा कोरोना, 53 मामले आए सामने, मचा हड़कंप, BMC ने जारी की गाइडलाइन
हर कहानी के पीछे एक सोच होती है, एक दृष्टिकोण और सबसे अहम- एक अनुभव : सुनील शर्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?