CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर में घुसा घोड़ा पछाड़ सांप का जोड़ा… पकड़ने वाले को भी दो बार डसा

घर में घुसा घोड़ा पछाड़ सांप का जोड़ा… पकड़ने वाले को भी दो बार डसा

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक घर में सांप का जोड़ा घुसने से हड़कंप मच गया. ये सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति के थे, जिसे देखकर घर वाले बुरी तरह से डर गए. उन्होंन तुंरत पुलिस को मामले की जानकारी दी और मदद के लिए कहा. इसके लिए सांप पकड़ने वाले युवक को उस घर में भेजा गया. लेकिन घर में घुसा घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप के जोड़ा ने सांप पकड़ने वाले को भी डस लिया.

ये मामला गंगोह इलाके से सामने आया है, जहां एक घर में घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप का जोड़ा घुसने से परिवार में अफरा तफरी मच गई. सांप के जोड़े को देखते ही परिजनों ने सीधे डायल 112 पर कॉल की, जिसके बाद डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों ने सांप पकड़ने वाले एक युवक को बुलाया. इस दौरान सांप पकड़ने वाले युवक को सांप ने दो बार डस भी लिया.

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

गंगोह इलाके के मोहड़ा गांव में रहने वाले दीपक नाम के एक युवक के घर में सांप का जोड़ा घुस आया था. परिवार के लोगों ने जैसे ही सांप के जोड़े को देखा तो परिवार में हड़कंप में मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. दीपक के घर में सांप का जोड़ा होने की जानकारी मिलते ही गांव के बाकी लोग भी उसके घर पर जमा हो गए. आनन फानन में पुलिस की डायल 112 पर फोन कर सांप के जोड़े के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल रिजवान ने सांप पकड़ने वाले गांव बिलासपुर निवासी देवराज ओर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया.

घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

सांप का जोड़ा घर के अंदर रखे उपलों (सूखे हुए गोबर से बने एक प्रकार के ईंधन) में छिप गया. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सांप पड़कने वाले युवक देवराज ने दोनों सांपों को पकड़ा और एक प्लास्टिक के कट्टे में कैद कर मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम को सौंप दिया. सांप के रेस्क्यू के दौरान सांप पकड़ने वाले युवक देवराज को सांप ने दो बार काट भी लिया.

हालांकि देवराज को सांप के काटने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई. वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति के थे, जिनको सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया गया है. इस प्रजाति के सांप बहुत तेज रफ्तार से दौड़ते हैं. इसलिए इस प्रजाति के सांपों को घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप कहा जाता है.

Adhik Maas 2026 : 13 महीने का होगा नया साल 2026! ज्येष्ठ माह पड़ेगा दो बार, बनेगा ये दुर्लभ संयोग
Gujarat By-Elections 2025: गुजरात के विसावदर और कडी उपचुनाव में मतदान का पहला आंकड़ा आया सामने, कहां हुई ज्यादा वोटिंग?
Chhattisgarh Nursing Strike: तीन दिन का नर्सिंग आंदोलन, अस्पतालों की रफ्तार पर ब्रेक
Indian Railway Fare Revision : रेल किराये में सीमित बदलाव, यात्रियों पर न्यूनतम असर का दावा
दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?