CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Paddy Seizure : 75 लाख का अवैध धान जब्त, फूड इंस्पेक्टर मुख्यालय अटैच

Illegal Paddy Seizure : 75 लाख का अवैध धान जब्त, फूड इंस्पेक्टर मुख्यालय अटैच

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
Illegal Paddy Seizure
Illegal Paddy Seizure

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। धान खरीदी के बीच संयुक्त प्रशासनिक टीम ने राजनांदगांव जिले में 75 लाख 37 हजार रुपये मूल्य का अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया है (Illegal Paddy Seizure)। इसी कार्रवाई के दौरान डोंगरगढ़ अनुविभाग के फूड इंस्पेक्टर को मुख्यालय अटैच कर दिया गया, क्योंकि उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई (Illegal Paddy Seizure)।

Contents
  • फूड इंस्पेक्टर पर विभागीय जांच की तैयारी
  • प्राधिकृत अधिकारियों के ठिकानों पर भी दबिश

बुधवार को सबसे बड़ी कार्रवाई राजनांदगांव अनुविभाग में हुई, जहां दो अलग-अलग मामलों में 58 लाख 88 हजार रुपये मूल्य का 1899.60 क्विंटल (4749 बोरा) धान जब्त हुआ (Illegal Paddy Seizure)। वहीं डोंगरगांव में एक प्रकरण में 16 लाख 5 हजार 800 रुपये मूल्य का 518 क्विंटल (1295 बोरा) धान बरामद किया गया।

डोंगरगांव क्षेत्र के तुमड़ीबोड़ स्थित अरोरा फूड प्रोडक्ट में राजस्व विभाग ने भौतिक सत्यापन किया, जहां कुल 1300 कट्टा धान का अवैध भंडारण मिला (Illegal Paddy Seizure)। संचालक कोई वैध दस्तावेज या स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका, जिस पर टीम ने धान जब्त करने की कार्रवाई की। कुल कीमत 16 लाख 5 हजार 800 रुपये आंकी गई।

राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को कुल चार प्रकरणों में 75 लाख 37 हजार 960 रुपये मूल्य का 2431.60 क्विंटल (6079 बोरा) अवैध धान जप्त किया (Illegal Paddy Seizure)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 174 प्रकरणों में 7 करोड़ 48 लाख 63 हजार 326 रुपये मूल्य का 24149.46 क्विंटल (60374 बोरा) धान और 17 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

फूड इंस्पेक्टर पर विभागीय जांच की तैयारी

डोंगरगढ़ में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर सिद्धांत मिश्रा को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अवैध धान खपाने वालों से मिलीभगत के शक में यह कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उनके स्थान पर एलबी नगर की खाद्य निरीक्षक गरिमा सोरी को विकासखंड का प्रभार सौंपा गया है।

प्राधिकृत अधिकारियों के ठिकानों पर भी दबिश

सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिल रही है। मंगलवार को ठाकुरटोला सहकारी समिति में जांच के दौरान 1031 पुराने और 188 नए बारदाने कम पाए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्राधिकृत अधिकारी सुरेश वर्मा के घर से तीन हजार बारदाने बरामद हुए हैं।

Panchayat CEO Transfer  :  जनपद CEO के तबादले के बाद अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग
Health Camp : शिविर में दिखा भावुक दृश्य, मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से लोगों को पहनाया नजर का चश्मा
Paddy Procurement Review : कलेक्टर ने राइस मिल व फोहा मिल का स्टॉक वेरिफिकेशन करने के दिए निर्देश
CTET Exam 2024 : शिक्षक बनने युवाओं के लिए अच्छा अवसर, ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तारीख को आयोजित होगी परीक्षा
High Court Rape Verdict : दुष्कर्म पीड़िता की गवाही से हो सकती है दोषसिद्धि, बशर्ते बयान भरोसेमंद हो : हाई कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?