CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Madgaon Special Train : बिलासपुर–मडगांव के बीच 20 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, चार फेरे में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा

Bilaspur Madgaon Special Train : बिलासपुर–मडगांव के बीच 20 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, चार फेरे में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
Bilaspur Madgaon Special Train
Bilaspur Madgaon Special Train

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। बिलासपुर से मडगांव के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 दिसंबर से एक साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय (Bilaspur Madgaon Special Train) लिया है। यह ट्रेन कुल चार फेरे के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 08241 बिलासपुर से मडगांव के लिए 20 और 27 दिसंबर तथा 03 और 10 जनवरी को रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 08242 मडगांव से 22 और 29 दिसंबर तथा 05 और 12 जनवरी को चलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और नागपुर में ठहरेगी। ट्रेन के कोच संरचना में एक SLRD, तीन सामान्य कोच, दो स्लीपर, दो एसी-3 इकोनॉमी, आठ एसी-3 और एक एसी-2 कोच शामिल किए गए हैं ताकि यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके।

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बिलासपुर से दोपहर 14:45 बजे रवाना होकर भाटापारा 15:40 बजे, रायपुर 16:55 बजे, दुर्ग 17:50 बजे, राजनांदगांव 18:23 बजे, गोंदिया 20:20 बजे, नागपुर 23:10 बजे पहुंचेगी, इसके बाद वर्धा, बडनेरा (Bilaspur Madgaon Special Train), अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण, पनवेल, पेन, रोहा, मनगांव होते हुए अगले दिन 2:15 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मडगांव से हर सोमवार 05:30 बजे रवाना होकर नागपुर 07:40 बजे, गोंदिया 09:55 बजे और फिर शाम 16:00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इसके अलावा इंडिगो उड़ान सेवा रद्द होने से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे 11 दिसंबर को हावड़ा–सीएसएमटी के बीच एक विशेष ट्रेन चलाएगा। 02870 हावड़ा–सीएसएमटी स्पेशल 11 दिसंबर को रवाना होगी, जबकि 02869 सीएसएमटी–हावड़ा स्पेशल 13 दिसंबर को चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया समेत बिलासपुर जोन के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे द्वारा जारी समयानुसार ट्रेन 02870 हावड़ा से 13:55 बजे छूटकर टाटानगर, राउरकेला और झारसुगुड़ा होते हुए अगले दिन 01:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और फिर रायपुर 03:15, दुर्ग 04:15, गोंदिया 06:05 और नागपुर 08:10 बजे पहुंचेगी।

इसके सीएसएमटी पहुंचने (Bilaspur Madgaon Special Train) का समय 23:45 बजे तय किया गया है। वहीं 02869 सीएसएमटी–हावड़ा स्पेशल 13 दिसंबर को सुबह 11:05 बजे रवाना होकर बिलासपुर 07:40 बजे पहुंचेगी और उसी रात 20:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक SLRD, चार सामान्य, छह स्लीपर, दो एसी-3 इकोनॉमी, पाँच एसी-3 और दो एसी-2 कोच लगाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ खेल विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे, खेल सुविधाएं होंगी सुदृढ़, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए करेंगे प्रोत्साहित : खेल मंत्री टंक राम वर्मा
Dhamtari Electricity Bill Relief : धमतरी में ‘रोशन’ हुए हजारों घर, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने खत्म किया सालों पुराना तनाव
Land Dispute Murder in Balrampur : चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया युवक की हत्या
दुर्ग में रुक-रुककर हो रही बारिश:उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरों पर भी लौटी मुस्कान
Ambikapur Fire Incident : जर्जर तीन मंजिला इमारत को 24 घंटे में ढहाने का अल्टीमेटम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Stabbing Incident
Raipur Stabbing Incident : दो जगह चाकूबाजी, ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल

Raipur Stabbing Incident

Environmental Rules Penalty
Environmental Rules Penalty : पर्यावरण नियम तोड़े तो अब ₹15 लाख तक जुर्माना और जेल का भी प्रावधान

Environmental Rules Penalty

Takhatpur Arms Act Case
Takhatpur Arms Act Case : मुख्य सड़क पर फरसा लहराकर फैलाई दहशत,आरोपी गिरफ्तार

Takhatpur Arms Act Case

BSP Accident: करंट से श्रमिक की मौत
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

BSP Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में…

Dantewada Police Naxal Dump
Dantewada Police Naxal Dump : जंगल से 16 लाख का सोना, 2 लाख नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?