CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर Sachin Tendulkar आएंगे बस्तर, स्थानीय बच्चों से करेंगे संवाद

दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर Sachin Tendulkar आएंगे बस्तर, स्थानीय बच्चों से करेंगे संवाद

By Newsdesk Admin
19/04/2026
Share

सीजी भास्कर 19 अप्रैल

रायपुर. क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर जल्द ही सपरिवार छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. वह 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह अबूझमाढ़ से सटे इंद्रावती नदी के तटीय इलाके में बसे ग्राम छिंदनार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सचिन बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते भी नजर आएंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे. तेंदुलकर फाउंडेशन ने छिंदनार में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों को खेल के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा में तब प्रयास प्रारंभ किया था, जब यहां नक्सली समस्या गंभीर थी.

अब जब बस्तर के नक्सल मुक्त होने की घोषणा हो चुकी है तो स्वयं सचिन सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और स्थानीय बच्चों से संवाद भी करेंगे.बता दें कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की टीम हाल ही में दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आई थी. इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य सहयोग (गनियारी) संस्था का दौरा किया. पहले दिन मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के सुदूर वनांचल ग्राम बम्हनी में पहुंचकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. डॉ. अंजली तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने दौरे के दूसरे दिन बिलासपुर में गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया.

इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत कर उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को समझा. उन्होंने यहां भी फुलवारी केंद्र और बालवाड़ी पहुंचकर आदिवासी बच्चों से मुलाकात की थी. साथ ही बच्चों के रहन-सहन, खान-पान और वन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को लेकर स्थानीय समिति के सदस्यों से विस्तृत चर्चा भी की थी.

भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड : NIA ने युकां महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से किया गिरफ्तार
Petrol Attack On Wife : शराब के नशे में हैवानियत: पत्नी और साली पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, आरोपी पति गिरफ्तार
Labour Update Chhattisgarh : दो वर्षों में 11.40 लाख श्रमिक पंजीकृत, 804 करोड़ रुपये से ज्यादा की सीधी सहायता—मंत्री देवांगन
विराट कोहली की RCB पर मंडराया बिक्री का साया! 17,000 करोड़ हो सकती है फ्रैंचाइजी की कीमत
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : फार्मेसी सेक्टर बनेगा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़, रिसर्च और नवाचार से बदलेगी तस्वीर – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?