CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dharmendra Tribute Video : धर्मेंद्र की पहली पत्नी को नहीं भूलीं ईशा देओल, ट्रिब्यूट वीडियो देखकर फैन्स हुए खुश

Dharmendra Tribute Video : धर्मेंद्र की पहली पत्नी को नहीं भूलीं ईशा देओल, ट्रिब्यूट वीडियो देखकर फैन्स हुए खुश

By Newsdesk Admin
12/12/2025
Share
Dharmendra Tribute Video
Dharmendra Tribute Video

सीजी भास्कर, 12 दिसंबर। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी उत्कृष्ट यादें हमेशा फैंस के दिलों में अमर रहेंगी (Dharmendra Tribute Video). 24 नवंबर को उनके निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया था. धर्मेंद्र की याद में गुरुवार को हेमा मालिनी ने दिल्ली में एक भव्य प्रेयर मीट का आयोजन किया, जिसमें राजनीतिक जगत के दिग्गज शामिल हुए और सभी ने अभिनेता से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया.

हेमा मालिनी (Dharmendra Tribute Video) के लिए यह पल बेहद भावुक था. प्रेयर मीट में वह अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नजर आईं. तीनों की आंखें नम थीं. ईशा ने इस मौके पर पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता की यादों को खूबसूरती से सहेजा है.

वीडियो (Dharmendra Tribute Video) में धर्मेंद्र की दुर्लभ तस्वीरें, फिल्मों के आइकॉनिक सीन्स और पुराने दिनों के यादगार पल शामिल हैं. एक फ्रेम में दिलीप कुमार, धर्मेंद्र की तारीफ करते दिखाई देते हैं. यह वीडियो उनकी बहुआयामी शख्सियत की झलक दिखाता है, जिसे देखकर हर फैन भावुक हो उठा .

वीडियो में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के सीन्स भी शामिल हैं। शोले का टंकी वाला सीक्वेंस, फिल्म ‘अपने’ में सनी और बॉबी के साथ भावुक पल, सबकुछ दिखाई देता है. खास बात यह है कि ईशा ने पिता की पहली फैमिली को भी इस ट्रिब्यूट से बाहर नहीं रखा. वीडियो में धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर और चारों बच्चों संग नजर आते हैं. इसके साथ ही हेमा और बेटियों संग बिताए खूबसूरत पलों की झलक भी देखने को मिलती है. ईशा की शादी की इमोशनल तस्वीरें और तीनों जनरेशन का एक साथ नजर आना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

ईशा ने वीडियो पोस्ट करते समय कमेंट सेक्शन ऑफ रखा है. धर्मेंद्र के निधन के बाद दोनों परिवारों ने अपनी-अपनी ओर से अलग-अलग प्रेयर मीट आयोजित की. दिल्ली की सभा में सनी-बॉबी फैमिली नहीं दिखी, जबकि कुछ दिन पहले सनी देओल की फैमिली द्वारा आयोजित प्रेयर मीट में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां शामिल नहीं थीं.

इसके बावजूद दोनों परिवारों के बीच सम्मानजनक रिश्ता होने की बात हमेशा सामने रही है. हेमा अपने पुराने इंटरव्यू में सनी-बॉबी की तारीफ करती रही हैं, और वह सनी की फिल्म गदर 2 देखने भी गई थीं. ईशा-अहाना भी अपने दोनों भाइयों को राखी बांधती हैं. धर्मेंद्र की दोनों फैमिलियों ने कभी सोशल मीडिया पर अपने रिश्तों का दिखावा नहीं किया, बल्कि गरिमा और सम्मान के साथ सब कुछ संभाला है.

इंतजार करिए, अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी है: सीएम योगी
जब आमिर खान ने जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य का लिया आशीर्वाद, समझा निजधर्म और राष्ट्रधर्म का मर्म
Dharmendra Tahalka Box Office: जब 57 साल के धर्मेंद्र ने बेटे सनी देओल को पीछे छोड़ दिया
Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी
‘हर बार मुझे रात की शूटिंग करने पर मजबूर करते हैं’, Rashmika Mandanna ने थामा के निर्देशक को लेकर कहा ये, बोलीं- मेरी जिंदगी की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?