CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CRPF Seized Explosives : नक्सलियों का मंसूबा नाकाम…! हथियार और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप जब्त

CRPF Seized Explosives : नक्सलियों का मंसूबा नाकाम…! हथियार और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप जब्त

By Newsdesk Admin
14/12/2025
Share
CRPF Seized Explosives
CRPF Seized Explosives

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। माओवाद प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के थाना गंगालूर अंतर्गत ग्राम हिरोली के मर्रेपारा इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85वीं बटालियन द्वारा चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री (CRPF Seized Explosives) का एक गुप्त डंप बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरोली कैंप से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घने जंगल क्षेत्र में विश्वसनीय सूचना के आधार पर 13 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 4:00 बजे से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ (CRPF Seized Explosives) किया गया था। यह माओवादी विरोधी अभियान CRPF F-85 बटालियन के सहायक कमांडेंट काशीराव राम के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में 85वीं बटालियन के लगभग 45 जवान शामिल थे।

सर्च पार्टी द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान शनिवार सुबह माओवादियों द्वारा छुपाकर रखा गया एक गुप्त डंप बरामद किया गया। इस डंप से हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट, माओवादियों द्वारा लिखे गए हस्तलिखित पत्र और माओवादी उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की गई।

CRPF अधिकारियों के अनुसार, माओवादी इस क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन CRPF F-85 के जवानों ने समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और दबाव के चलते नक्सली अपनी गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं और उनकी हर योजना विफल हो रही है।

इस सफल अभियान के बाद CRPF डीआईजी बीएस नेगी और कमांडेंट सुनील कुमार राही ने अभियान में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से CRPF द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी रखे गए हैं।

मॉल के वॉशरूम में गर्लफ्रेंड संग कर रहा था अश्लील हरकत
ग्वालियर में मंदिरों पर चोरों की ‘घंटी’ नज़र! मेवाती बाबा मंदिर से 60 पीतल के घंटे चोरी, पुलिस उसी शातिर गैंग की तलाश में
Ganja Seized Mahasamund : MP सप्लाई से पहले महासमुंद में पकड़े गए 2 तस्कर, 35 किलो गांजा जब्त
Woman officer makes serious allegations against BJP leader : हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
Sarpanch receives death threat: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने निकले सरपंच को मिल रही जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Alderman Appointment : दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 02 जुलाई। रायपुर संभाग के बाद…

PF Bribery Case
PF Bribery Case : PF भुगतान कराने के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  दुर्ग जिले में…

Molestation Case : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  रायगढ़ जिले में…

Marriage Promise Case
Marriage Promise Case  : शादी का वादा कर बने संबंध, फिर शादी से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा- हर ऐसा मामला रेप नहीं

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी…

Minor Girl Rape
Minor Girl Rape : प्यार का झांसा देकर 16 साल की छात्रा से होटल में रेप, 10 महीने तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू!

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  न्यायधानी बिलासपुर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?