CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » A child died after a tractor-trolley overturned : चालक व मालिक ने शव खेत में फेंका

A child died after a tractor-trolley overturned : चालक व मालिक ने शव खेत में फेंका

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 मई।छुरिया, खेत में काम करते समय ट्राली पलटने से उसके नीचे दबने से 13 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात ग्राम मातेखेड़ा की बताई जाती है। घटना को छुपाने ट्रैक्टर चालक व मालिक ने मिलकर शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में ले जाकर एक खेत में फेंक दिया। (A child died after a tractor-trolley overturned)

Contents
  • ट्राली को खोलने और बंद करने का काम : A child died after a tractor-trolley overturned
  • आरोपियों द्वारा घटना को छुपाने की कोशिश
  • चालक व मालिक दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्राली को खोलने और बंद करने का काम : A child died after a tractor-trolley overturned

गैंदाटोला पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मातेखेड़ा निवासी ट्रैक्टर मालिक ओमप्रकाश साहू पिता अलख राम साहू उम्र 32 वर्ष के एक खेत से मिट्टी निकाल कर उसी के दूसरे खेत में ट्रैक्टर के माध्यम से डाली जा रही थी । ट्रैक्टर जसवंत नेताम पिता चतुर नेताम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मातेखेड़ा चला रहा था। उसके साथ गांव में ही रहने वाला 13 वर्षीय बालक भावेश सिंग पिता रघुवीर सिंग काम करता था, जो ट्राली को खोलने और बंद करने का काम करता था।

बताया जाता है कि खेत में काम करते समय अचानक ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। घटना के समय 13 वर्षीय बालक भावेश सिंह उसके पीछे खड़ा था। वह ट्राली पलटने से उसमें रखी मिट्टी के ढेर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आरोपियों द्वारा घटना को छुपाने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर चालक जसवंत नेताम घबरा गया। उसने ट्रैक्टर मालिक ओमप्रकाश साहू को घटना की जानकारी दी। दोनों ने घटना को छुपाने के लिए मिट्टी के ढेर से भावेश सिंग का शव बाहर निकाला और उसे ग्राम मातेखेड़ा से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम केशव टोला के एक खेत में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपने घर लौट आए।

जब देर रात तक भावेश सिंग अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने ट्रैक्टर चालक जसवंत नेताम से पूछताछ की, लेकिन वह गोलमोल जवाब देने लगा । इससे संदेह होने पर भावेश के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रैक्टर चालक जसवंत नेताम तथा ट्रैक्टर मालिक ओमप्रकाश साहू को पड़कर पूछताछ की। जिन्होंने सारी घटना का खुलासा कर दिया।

चालक व मालिक दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपी जसवंत नेता तथा ओम प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर ग्राम केशवटोला के एक खेत से भावेश सिंग का शव भी बरामद कर लिया गया। पंचनामा व पोस्टमार्टम पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में गमगीन माहौल में 13 वर्षीय मासूम बालक भावेश सिंग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (A child died after a tractor-trolley overturned)

पत्नी के नाम पर किसी अन्य महिला के साथ यात्रा कर रहे थे MLA, टीटीई ने पकड़ा तो विधायकजी देने लगे जान से मारने की धमकी
Bhupesh Baghel Tilda Protest : किसानों की जमीन पर फर्जी NOC का आरोप, भूपेश बघेल ने तिल्दा थाना घेरा
Drug Trafficking Crackdown Bhilai: भिलाई में देर रात बड़ी दबिश, 1650 Alprazolam टैबलेट जब्त
ISRO का EOS-09 मिशन रह गया अधूरा, तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीसरे चरण को पार नहीं कर सका रॉकेट
World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?