CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs SA 3rd T20I :  धर्मशाला की पिच और मौसम क्या दिखाएगा असर, यहां जानें सब कुछ

IND vs SA 3rd T20I :  धर्मशाला की पिच और मौसम क्या दिखाएगा असर, यहां जानें सब कुछ

By Newsdesk Admin
14/12/2025
Share
IND vs SA 3rd T20I
IND vs SA 3rd T20I

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (IND vs SA 3rd T20I) आज धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि जो इसको जीतेगा वो सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगा। इस मुकाबले में सबकी नजर टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल पर होंगी। जो संजू सैमसन की जगह लेने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे है और इस पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। टी20 विश्व कप अब सिर्फ छह सप्ताह दूर है और यह सलामी बल्लेबाज इन मैचों में अगर लय हासिल करने में विफल रहा तो टीम दूसरी योजना पर काम करने का मन बना सकती है।

Contents
  • धर्मशाला में मौसम कैसा रहेगा
  • धर्मशाला की पिच क्या असर दिखाएगी
  • धर्मशाला में किस भारतीय ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
  • दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

धर्मशाला में मौसम कैसा रहेगा

धर्मशाला (IND vs SA 3rd T20I) में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के आसार है और बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला की पृष्ठभूमि में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम के भीतर माहौल गर्म होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की लंबे समय से चली आ रही खराब लय पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि उपकप्तान गिल अब तक भरोसा जगाने में नाकाम रहे हैं।

धर्मशाला की पिच क्या असर दिखाएगी

एनरिच नॉर्किया, मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और लुथो सिपामला जैसे गेंदबाजों से सजी साउथ अफ्रीकी टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण पहले ही दिखा चुकी है कि भारतीय परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाया जाए। धर्मशाला में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होगी। क्विंटन डिकॉक की वापसी और उनके साथ कप्तान एडन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, डेविड मिलर और हरफनमौला यानसन की मौजूदगी ने उनकी बल्लेबाजी को बेहद खतरनाक बना दिया है।

धर्मशाला में किस भारतीय ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

धर्मशाला में टी-20 इंटरनेशनल (IND vs SA 3rd T20I) में सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए हैं। अय्यर ने इस मैदान पर 2 मैच खेलकर 147 रन बनाने में सफलता हासिल की है। वहीं, रोहित शर्मा ने इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में 3 मैच खेलकर 112 रन बनाने में सफलता हासिल की थी.वहीं, संजू सैमसन ने यहां टी-20 इंटरनेशनल में 2 मैच खेलकर 57 रन बनाए हैं।

धर्मशाला में 10 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत ने खेले हैं जिसमें केवल 2 मैच में भारत को जीत मिली है। आखिरी बार भारत ने इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत ने 7 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।

साउथ अफ्रीका – क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया।

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन
Shreyas Iyer gets the command of the T20 team : सूर्यकुमार बाहर; वैभव और प्रिंस को पहली बार मौका
India T20 WC Schedule : पहला मुकाबला USA से, पाकिस्तान से इस दिन होगी भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल
दहला देने वाली वारदात: पिता ने तीन गोली मारकर की टेनिस खिलाड़ी बेटी की हत्या, ‘रील’ बनाने को लेकर विवाद!
IND vs SA : धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका! प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?