CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajga Farmer Scheme : खेती और मछली पालन ने बदल दी किसान सूरत कुमारी की आर्थिक स्थिति

Surajga Farmer Scheme : खेती और मछली पालन ने बदल दी किसान सूरत कुमारी की आर्थिक स्थिति

By Newsdesk Admin
15/12/2025
Share
Surajga Farmer Scheme
Surajga Farmer Scheme

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सरगुजा जिले (Surajga Farmer Scheme) में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए डबरियों का निर्माण लगातार लाभकारी साबित हो रहा है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम कुम्हरता की सूरत कुमारी भी इसका सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने मनरेगा के तहत अपने खेत में डबरी बनवाकर अपनी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल दी है।

मनरेगा के माध्यम से डबरी निर्माण की जानकारी मिलते ही सूरत कुमारी ने रोजगार सहायक से संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत किया। वर्ष 2024-25 में उन्हें 2.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई और उन्होंने 30×30 आकार की डबरी का निर्माण कराया। वर्तमान में डबरी में लगभग छह फीट पानी भरा है, जो सालभर उनकी खेती को सहारा दे रहा है।

सूरत कुमारी के पास तीन एकड़ कृषि भूमि है, जहां पहले केवल बारिश के मौसम में धान की खेती ही संभव थी। गर्मी और सर्दी में सिंचाई की सुविधा न होने के कारण खेत खाली रहते थे। लेकिन डबरी बनने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब उनकी भूमि पर सालभर बहुफसली खेती हो रही है। वे सब्जी, गेहूं, अरहर सहित कई फसलें ले रही हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

डबरी निर्माण से 1231 मानव-दिवस का रोजगार भी सृजित हुआ, जिससे गांव के कई लोगों को रोजगार मिला। खेती के साथ-साथ सूरत कुमारी ने डबरी में मछली पालन भी शुरू किया। इस साल उन्होंने 5 किलो मछली बीज डाले, जिनकी ग्रोथ संतोषजनक है और इससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

सूरत कुमारी (Surajga Farmer Scheme) बताती हैं कि डबरी निर्माण ने उनकी आजीविका को सुरक्षित और स्थायी बना दिया है। खेती-बाड़ी के साथ अब मछली पालन उनकी आय का नया स्रोत बन गया है। उन्होंने शासन की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अन्य ग्रामीणों को भी योजना का लाभ लेने प्रेरित कर रही हैं।

Raipur Commissionerate System लागू: 23 जनवरी से राजधानी में बदलेगा पुलिस प्रशासन
Divyang Employment Camp Raipur : दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का बड़ा मौका, रायपुर में आज 100 पदों पर विशेष प्लेसमेंट कैम्प
अग्र सेवा गौशाला की आम बैठक में नई योजनाओं पर चर्चा, शेड क्रमांक-1 का उद्घाटन; 51 गौमाताओं का प्रवेश
Illegal liquor Raid : आंगन से चल रहा था कच्ची महुआ शराब का कारोबार, कोनी पुलिस की घेराबंदी में 40 लीटर जब्त
Raipur Police Special Campaign : रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की सख्ती, 10 दिनों में 614 चालकों पर कार्रवाई, कई लग्जरी कारें जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

Human Rights Extortion Gang
अपराधछत्तीसगढ़

Human Rights Extortion Gang : मानव अधिकार के नाम पर आतंक, इनोवा में घूमता उगाही गैंग बेनकाब

23/04/2026
State Level Youth Festival
छत्तीसगढ़

State Level Youth Festival : 23 से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 4000 से अधिक लोग होंगे शामिल

19/12/2025
School Bus Safety
छत्तीसगढ़

School Bus Safety : फिटनेस सर्टिफिकेट बिना 10 स्कूल बसों पर 38 हजार का चालान; 2 बसों से 55,989 का टैक्स वसूला

13/08/2025
छत्तीसगढ़शिक्षा

Ramen Deka Meeting Students : राज्यपाल रमेन डेका से वनांचल के बच्चों की मुलाकात, प्रतिभा से प्रभावित होकर 5-5 हजार देने की घोषणा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?