CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Tiger Death : बाघ का शव मिला, नाखून-दांत गायब, करंट से शिकार की आशंका

Surajpur Tiger Death : बाघ का शव मिला, नाखून-दांत गायब, करंट से शिकार की आशंका

By Newsdesk Admin
15/12/2025
Share
Surajpur Tiger Death
Surajpur Tiger Death

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। जंगल में बाघ का शव (Surajpur Tiger Death) मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बाघ की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली से करंट तार के संपर्क में आने से बाघ की मौत हुई हो सकती है। इससे पहले इसी इलाके में करंट से हाथियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यह पहली बार है जब बाघ का शव मिला है। शव से नाखून और दांत गायब होने की भी खबर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शव को तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

सूरजपुर जिले के भैसामुंडा से लगे जंगल में घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम, पशु चिकित्सकों की टीम और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव का परीक्षण किया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है। यह क्षेत्र दूरस्थ और घने जंगलों वाला होने के कारण अधिकारियों के लिए संपर्क बनाए रखना भी चुनौतीपूर्ण है।

स्थानीय स्तर पर यह भी बताया जा रहा है कि मृत बाघ (Surajpur Tiger Death) के नाखून और दांत निकाले गए हो सकते हैं। वन विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच कर रहे हैं और हर पहलू की छानबीन कर रहे हैं। यह वही बाघ हो सकता है, जिसे दो-तीन वर्ष पहले वाड्रफनगर और प्रतापपुर क्षेत्र में देखा गया था। उस समय बाघ के पंजों के निशान भी मिले थे और ट्रैप कैमरे में उसकी तस्वीर भी कैद हुई थी। सूरजपुर जिले में पिछले कुछ वर्षों से बाघों का लगातार विचरण देखा जा रहा है।

विशेष रूप से सूरजपुर और कोरिया जिले की सीमावर्ती टेमरी क्षेत्र व आसपास के जंगलों में बाघों की गतिविधियां नियमित रूप से देखी जाती रही हैं। यह क्षेत्र हाथियों के विचरण वाला भी है। पहले करंट से हाथियों की मौतें होती रही हैं, लेकिन पहली बार किसी बाघ की मौत की यह घटना अधिकारियों को भी सकते में डाल रही है।

दो साल से घूम रहा बाघ

सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ रेंज में लगभग दो साल पहले बाघ (Surajpur Tiger Death) द्वारा दो ग्रामीणों पर हमला किया गया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। उस घटना में ग्रामीणों द्वारा टांगी से किए गए वार के बाद घायल बाघ का रेस्क्यू और उपचार कराया गया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और बाघ संरक्षण पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध करंट तारों का उपयोग, मानव-वन्यजीव संघर्ष और निगरानी व्यवस्था की कमज़ोरी पर अधिकारी अक्सर मौन रहे हैं। फिलहाल, वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा संभव होगा।

Gig Workers Rights in Chhattisgarh : सदन में उठा गिग वर्करों का सवाल, कानून के इंतज़ार में टिकी सरकार
DGP IG Conference Raipur : डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस – शाह करेंगे उद्घाटन और पीएम मोदी समापन सत्र में होंगे शामिल
River Bridge Jump in Jagdalpur: इंद्रावती के नए पुल से छलांग, रातभर अंधेरे में तलाश, सुबह मिला युवक का शव
“मेरा राजनैतिक करियर खत्म करने की गहरी साज़िश” महादेव सट्टा, कोयला परिवहन अवैध वसूली में संलिप्तता के लिए IPS और एजेंसियां कर रहीं गंभीर षड्यंत्र – भूपेश बघेल के पत्र में बलि का बकरा, शुभम का भूत और महादेव सट्टा ऐप सहित बहुत कुछ बेपर्दा
तेंदूपत्ता खरीदी से पहले फड़ मुंशी आंदोलन की तैयारी में, मानदेय बढ़ोतरी की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Minor Student Assault Video : मंदिर के पीछे ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल

Sakti Minor Student Assault Video

Bhilai PG Murder Case : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह ? आरोपी गिरफ्तार

Bhilai PG Murder Case

Drunk Health Worker Viral Video : ड्यूटी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी! VIDEO वायरल होने पर थमाया नोटिस

Drunk Health Worker Viral Video

Chhattisgarh Open Pits Safety Order : सरकार सख्त, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए नए आदेश

Chhattisgarh Open Pits Safety Order

Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी

Mungeli House Theft

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?