CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sarangarh DEO Suspended : सारंगढ़ बिलाईगढ़ डीईओ एलपी पटेल निलंबित, कई गंभीर आरोपों के बाद कार्रवाई

Sarangarh DEO Suspended : सारंगढ़ बिलाईगढ़ डीईओ एलपी पटेल निलंबित, कई गंभीर आरोपों के बाद कार्रवाई

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share
Sarangarh DEO Suspended
Sarangarh DEO Suspended

सीजी भास्कर, 13 जून। Chhattisgarh DEO Suspended : अभद्रता, धमकी देने के अलावा हाई व हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के संचालन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य शासन ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी डीईओ एल.पी. पटेल को निलंबित (Sarangarh DEO Suspended) कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को जिला शिक्षा अधिकारी, सारंगढ-बिलाईगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छग माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा 01 मार्च से 28 मार्च 2025 तक एवं हाईस्कूल की परीक्षा 03 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफल संचालन, अनुचित साधनों की रोकथाम एवं आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया था।

एल.पी. पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा कलेक्टर के बिना अनुमोदन, निर्देश प्राप्त किए बिना ही उड़नदस्ता दल में परिवर्तन और संशोधन किया गया। साथ ही तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को धमकी देने, अभद्रता (गाली-गलौज), वेतन आहरण न करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब भी नहीं दिया गया।

उक्त संबंध में कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किन्तु एल.पी. पटेल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवाद उत्तर संतोषप्रद नहीं पाया गया। एल.पी. पटेल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत तथा कदाचार की श्रेणी में आता है।

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत एल.पी. पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Sarangarh DEO Suspended) किया गया है तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बिलासपुर नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

चहेते शिक्षकों को बचाने खेला खेल (Sarangarh DEO Suspended)

सारंगढ़ के डीईओ एल.पी. पटेल का नाम युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भी विवादों में रहा है। आरोप है कि उन्होंने चहेते जूनियर शिक्षकों को बचाने के लिए नियमों की अनदेखी करते हुए सीनियर शिक्षकों को अतिशेष की सूची में डाल दिया।

युक्तियुक्तकरण के नियमानुसार जिन शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें अतिशेष की सूची से बाहर रखा जाना चाहिए। इसी प्रावधान का उपयोग करते हुए एल.पी. पटेल ने उन शिक्षकों को भी परिवीक्षा अवधि में बताया जिनका तीन वर्ष की सेवा अवधि मार्च में पूरी हो चुकी थी।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिलाईगढ़ द्वारा ऐसे 26 सहायक शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई थी, जिनका नियमितीकरण प्रस्ताव लंबित था। लेकिन एल.पी. पटेल ने उनका नियमितीकरण आदेश जारी नहीं किया, जिससे वे अभी भी परिवीक्षा अवधि में माने जा रहे हैं और इस प्रकार से जूनियर शिक्षकों को संरक्षण दिया गया।

नियमों के विरुद्ध आदेश जारी किया गया (Sarangarh DEO Suspended)

एल.पी. पटेल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपनी निलंबित पत्नी के पदस्थापन में नियमों का उल्लंघन किया। स्वयं ही संशोधित आदेश जारी कर उन्हें स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ करवा दिया, जबकि डीईओ को ऐसा करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। यह पदस्थापना नियम विरुद्ध रूप से की गई थी।

Fire Accident : बांबे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले का सामान जलकर खाक
महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप: पीड़िता को डंडे-बेल्ट से पीटा…
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?
Raipur Breaking : रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल लूट
CG Breaking : रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा भेजा गया अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

धमतरी की तीन बेटियों ने हुनर, मेहनत और…

Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!
Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन…

Kaun Banega Crorepati 18
Kaun Banega Crorepati 18 : KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने बताया अपना अधूरा सपना, बोले- संगीत न सीख पाने का है अफसोस

कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर अमिताभ…

Bilaspur Municipal Corporation
Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में सड़क निर्माण पर ठेकेदारों का अतिरिक्त भुगतान का दबाव, 70 करोड़ के काम पर संकट

करीब 70 करोड़ रुपए के सड़क डामरीकरण कार्यों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?