CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Housing Projects : 56 नई आवासीय योजनाओं पर जनता का जबरदस्त भरोसा, 15 दिन में 23 प्रोजेक्ट फुल, 305 करोड़ की रिकॉर्ड बुकिंग

CG Housing Projects : 56 नई आवासीय योजनाओं पर जनता का जबरदस्त भरोसा, 15 दिन में 23 प्रोजेक्ट फुल, 305 करोड़ की रिकॉर्ड बुकिंग

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
Housing Properties
Housing Properties

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (CG Housing Projects) द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 नई आवासीय योजनाओं को प्रदेशभर से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। आमजन के भरोसे ने इन योजनाओं को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। कुल 1477 आवासों के मुकाबले लगभग 3500 ऑफर प्राप्त हुए हैं,

जिनकी अनुमानित कीमत करीब 305 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह साफ संकेत है कि राज्य में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास की मांग तेजी से बढ़ रही है और लोग हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं पर भरोसा जता रहे हैं।

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के 26 जिलों में लगभग 2060 करोड़ रुपये की लागत से 56 नई आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इन योजनाओं में सभी आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास शामिल हैं।

मंडल की नीति के अनुसार, किसी भी परियोजना में तीन माह के भीतर न्यूनतम 10 प्रतिशत निरंतर बुकिंग या 60 प्रतिशत एकमुश्त बुकिंग होने पर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाती है। लेकिन आम जनता के उत्साह ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लॉन्च के केवल 15 दिनों के भीतर ही 15 जिलों की 23 परियोजनाओं में पर्याप्त बुकिंग प्राप्त हो गई, जिसके बाद इन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इन 23 परियोजनाओं के अंतर्गत रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, बेमेतरा, धमतरी, बालोद, कवर्धा, खैरागढ़, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंबिकापुर और सूरजपुर जैसे जिलों में कुल 2526 आवासों का निर्माण प्रस्तावित है। इनका कुल अनुमानित टेंडर अमाउंट 406.81 करोड़ रुपये है।

हाउसिंग बोर्ड आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने समय-सीमा समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन परियोजनाओं की लॉन्चिंग हो चुकी है, उनकी टेंडर प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूरी की जाए। साथ ही निर्माण कार्य तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कर हितग्राहियों को शीघ्र कब्जा दिया जाए।

हाउसिंग बोर्ड द्वारा सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा रहा है। बीते एक वर्ष में दिवंगत कर्मचारियों के 10 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि इतनी कम अवधि में 23 योजनाओं का फुल होना यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों और योजनाओं पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की यह उपलब्धि राज्य में आवास क्षेत्र को नई ऊंचाई देने वाली साबित हो रही है और आने वाले समय में (CG Housing Projects) प्रदेश के हाउसिंग सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाले हैं।

Chhattisgarh Marriage Registration Rule: शादी के 7 दिन में बनेगा मैरिज सर्टिफिकेट, फर्जी विवाह और बाल विवाह पर कसेगा शिकंजा
Fire breaks out in a closed house : मस्तूरी क्षेत्र के9 घर प्रभावित लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान
Bharat Mala Project Compensation Scam : दशमेश डेवलपर्स के दफ्तर में EOW की छापेमारी, 43 करोड़ की गड़बड़ी के दस्तावेज खंगाले
Cyber Fraud Bilaspur : लूडो गेम खेलते-खेलते फंस गई ठगों के जाल में, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 2.82 लाख की साइबर ठगी
Commercial Building Inspection : रायपुर में कोचिंग सेंटरों के बाद अब मॉल और बहुमंजिला इमारतें प्रशासन के रडार पर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abhijeet Deepke Detained : फ्लाइट से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में, 250 ट्रेनें रद
Abhijeet Deepke Detained : फ्लाइट से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में, 250 ट्रेनें रद

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

Free Bus Travel
Free Bus Travel : छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बस में मुफ्त सफर, 8 हजार से ज्यादा पास जारी

Free Bus Travel : रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन…

Bilaspur Scooty Accident
Bilaspur Scooty Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद दो युवक फरार

Bilaspur Scooty Accident : फुटेज में स्कूटी की…

Delhi Protest Dhruv Rathee Detained
Delhi Protest Dhruv Rathee Detained : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, ध्रुव राठी समेत 1,000 से अधिक लोग हिरासत में

Delhi Protest Dhruv Rathee Detained :हिरासत में लिए…

Delhi Protest Security
Delhi Protest Security : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; ट्रेनों और इंटरनेट सेवाओं पर भी असर

Delhi Protest Security : यात्रियों और आम लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?